{"_id":"653a1fd33a6ca4eae001ca45","slug":"former-head-entered-girl-house-and-tried-to-rape-her-in-khatima-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khatima Crime News: पूर्व प्रधान ने युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म का किया प्रयास, मां के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khatima Crime News: पूर्व प्रधान ने युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म का किया प्रयास, मां के साथ की मारपीट
Thu, 26 Oct 2023 01:44 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:44 PM IST
सार
खटीमा में एक पूर्व प्रधान पर युवती से दुष्कर्म (Khatima Crime News) के प्रयास और उसकी मां से मारपीट का केस दर्ज किया गया है। आरोपी पहले घर में घुसा और युवती की मां के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र के एक पूर्व प्रधान पर युवती से दुष्कर्म के प्रयास और उसकी मां से मारपीट का केस दर्ज किया (Khatima Crime News) गया है। युवती ने तहरीर देकर बताया कि 23 अक्तूबर की रात वह अपने घर के आंगन में सो रही थी। आरोपी उनके घर में घुसा और उसकी मां के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
आरोपी ने उसकी मां का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। परिवार वालों ने बेहोशी की हालत में उसकी मां को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी हाकम सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन