फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Former Deputy Block Pramukh of Kashipur block shot in the abdomen; condition critical

देर रात घर में हुई फायरिंग: काशीपुर ब्लॉक के पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख को पेट में लगी गोली; हालत गंभीर

Sun, 13 Sep 2026 01:02 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 13 Sep 2026 01:02 PM IST
सार

काशीपुर ब्लॉक के पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह को पार्टी के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रात में दिल्ली के हायर सेंटर ले जाया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Former Deputy Block Pramukh of Kashipur block shot in the abdomen; condition critical
गंभीर रुप से घायल पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह। - फोटो : स्रोत : परिजन

विस्तार

काशीपुर ब्लॉक के पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख पार्टी के दौरान पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली ले जाया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पुलिस अधिकारियों व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर निवासी रजविंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह ने कुंडा थाना में शनिवार दोपहर को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि उनका बेटा एवं पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह (38) शुक्रवार शाम करीब सात बजे दोस्तों के साथ कुंडा थाना क्षेत्र स्थित संधू ढाबा पर पार्टी करने गया था। बताया जाता है कि पार्टी खत्म करने के बाद रात में सभी हरदीप के दोस्त संदीप सिंह सोहल निवासी गोरा फार्म के घर चले गए।

विज्ञापन

रजविंदर कौर ने बताया कि रात करीब एक बजे संदीप सिंह सोहल का फोन आया और उसने बताया कि हरदीप सिंह को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में आ जाओ। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए हरदीप को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन रात में ही उन्हें दिल्ली ले गए। वहीं घटनास्थल के आसपास क्षेत्रवासियों ने बताया कि देर रात 8-10 राउंड फायरिंग की आवाज आई थी। उसके बाद पता चला कि किसी व्यक्ति को गोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने पर शनिवार दोपहर एसपी स्वप्न किशोर सिंह, सीओ प्रशांत कुमार, कुंडा थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ पार्टी वाले ढाबे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और घटनाक्रम से संबंधित साक्ष्य जुटाए गए। घटनाक्रम को लेकर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि जिस घर में घटना घटी वहां परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला, उनकी तलाश की जा रही है। अभी तक इस संबंध में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अपने स्तर से हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed