फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Forlane will be constructed on Kashipur Ramnagar Road

काशीपुर रामनगर-मार्ग को फोर लेन करने की कवायद शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Forlane will be constructed on Kashipur Ramnagar Road
रुद्रपुर में दिशा की बैठक लेते केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजट भट्ट ने काशीपुर-रामनगर मार्ग को फोरलेन करने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। कहा कि दस साल से अधिक पुरानी सड़कों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत डीपीआर प्रस्तुत करें, ताकि डीपीआर अनुमोदित करते हुए शासन में भेजी जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में केंद्रीय मंत्री ने दिशा (जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति) की बैठक ली। मेडिसिटी रुद्रपुर और गदरपुर बाईपास निर्माण कार्य में अजय भट्ट ने व्यक्तिगत रूचि लेते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाकर फरवरी 2022 के अंत तक निर्माण कार्य को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने खटीमा बाईपास निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि रुद्रपुर ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े का समुचित निस्तारण करने व कूड़ा हाईवे पर न डालने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कराने के निर्देश सीएमओ को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएम युगल किशोर पंत ने कहा कि दिए गए निर्देशों को 100 प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। वहां वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, सीडीओ आशीष भटगाई, सीएमओ डॉ. सुनीता रतूड़ी, पीडी हिमांशु जोशी, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, डीपीओ उदय प्रताप सिंह, सीईओ आरसी आर्य, नगर आयुक्त विवेक राय आदि थे।

केंद्र से मनरेगा में मिलेगा 10 करोड़ रुपये का बजट
रुद्रपुर। जिले में मनरेगा की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों में पिछले तीन महीने से 10 करोड़ रुपये की देनदारी बची है। मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने इस संबंध में केंद्र में बात की है। सीडीओ आशीष भटगाईं ने कहा कि 10 करोड़ रुपये मिलने का आश्वासन दिया गया है। दो हफ्ते के अंदर केंद्र सरकार से बजट मिल जाएगा। इसके बाद ठेकेदारों व अन्य लोगों को देनदारी चुका दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed