फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Forest workers sacked the forest on the information of tiger

बाघ देखे जाने की सूचना पर वनकर्मियों ने छाना जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Forest workers sacked the forest on the information of tiger
काशीपुर के मिलापनगर में जानवरों की तलाश करते वन कर्मी। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र में करनपुर के मिलापनगर मंझरे में बाघ और उसके शावक देखने की सूचना पर वन अधिकारियों ने कांबिंग की। इस दौरान टीम को कोई जानवर दिखाई नहीं दिया। वन अधिकारियों ने महिलाओं से जानकारी लेकर ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सुरक्षा के उपाए भी बताए।
विज्ञापन

करनपुर रेंज में प्रियंका, रजनी व हेमा जंगल से घास लेने के लिए गई थी। बाघ का कुनबा देख रजनी वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। इसकी सूचना प्रधान पति ओंकारदीप सिंह ने रेंजर विजेंद्र अधिकारी को दी। बृहस्पतिवार को वन विभाग के उपखंड अधिकारी शिशुपाल सिंह रावत, रेंजर अधिकारी, वन दरोगा मुकेश चंद्र, मुंशीराम प्रजापति, सुरेश चंद्र, सरजीत सिंह आदि मिलाप नगर पहुंचे।
विज्ञापन

चमेली, फूलवती, रूपवती, सीमा देवी, प्रवेश, राधिका ने बताया कि गांव के आसपास गुलदार रहता है, जो अक्सर आबादी में भी घुस आता है। कई बार कुत्तों को उठाकर ले गया है। हालांकि जंगली जानवर ने गांव में किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया है। वनाधिकारियों ने ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सुरक्षा के उपाए बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगली जानवरों से सुरक्षित रहने के टिप्स
- लोग अपने घरों के आसपास व रास्तों की झाड़ियां साफ रखे।
- महिलाएं अपने बच्चों को अंधेरे में अकेले न जाने दें।
- रात के समय घर के बाहर एक बल्ब जला रहने दें।
- जंगल में घास आदि लेने के लिए महिलाएं समूह में जाएं।
- ग्रामीण सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जंगल में रहें।
- किसी भी जंगली जानवर का शिकार न करें और न ही किसी को करने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed