फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Forest Team stops Illegal timber

Udham Singh Nagar News: वन विभाग ने शीशम की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी

Sat, 28 Jun 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 28 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Forest Team stops Illegal timber
विज्ञापन


सितारगंज।
बाराकोली रेंज की टीम ने शीशम के 14 गिल्टों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया। मामले में टीम ने गिल्टों को जब्त कर ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर दिया।
बृहस्पतिवार रात को रेंजर कैलाश चंद्र गुणवंत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम किच्छा हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। तभी टीम ने हाईवे पर स्थित आरके ढाबे के पास शीशम की लकड़ी के 14 गिल्टों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया। मौके पर चालक के पास कागजात न मिलने पर ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर दिया गया। साथ ही, चालक के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। टीम ने बताया कि तीन शीशम के पेड़ को काटा गया था। टीम में फहीम, जगदीश चंद्र पंत, ललित जोशी, अरुण कुमार, चंदन सिंह राणा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed