{"_id":"6b0a554df0bc0c9fd303c967","slug":"forest-smugglers-and-sog-encounter-near-bor-river-bazpur-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन तस्करों और एसओजी की मुठभेड़: 80 राउंड गोलियां चलीं; तस्कर सागौन के गिल्टे से लदी तीन बाइक छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन तस्करों और एसओजी की मुठभेड़: 80 राउंड गोलियां चलीं; तस्कर सागौन के गिल्टे से लदी तीन बाइक छोड़कर फरार
Sat, 28 Nov 2026 09:45 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Sat, 28 Nov 2026 09:45 AM IST
सार
बाजपुर के बरहनी रेंज में बोर नदी के समीप वन तस्करों और वन विभाग एसओजी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लगभग 70-80 राउंड गोलियां चलीं। घिरता देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर सागौन के गिल्टों से लदी तीन बाइक मौके पर छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
सागोन से लदी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाजपुर के बरहनी रेंज अंतर्गत बोर नदी के समीप वन तस्कर और वन विभाग एसओजी के बीच मुठभेड़ हो गई। लगभग 70-80 राउंड गोलियां चली। इस दौरान घिरा देख तस्कर अंधरे का फायदा उठाकर सागोन के गिल्टो से लदी तीन बाइक छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बरहैनी रेंज अंतर्गत बौर नदी के पास वन विभाग एसओजी प्रभारी कैलाश चंद्र तिवारी की अगुवाई में जंगलात टीम गश्त कर रही थी। कि इस दौरान वन विभाग टीम का आमना सामना वन तस्करों से हो गया। वन कर्मियों को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताते हैं कि लकड़ी तस्करों ने वन विभाग टीम पर लगभग 40 से 45 राउंड फायरिंग की गई। जबकि वन विभाग टीम की ओर से आत्मरक्षा के लिए लगभग 30 से 35 राउंड फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में वन दरोगा धन सिंह अधिकारी बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि इस मुठभेड़ में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
वन विभाग टीम की जबाबी फायरिंग से घबराकर तस्कर सागौन लकड़ी के गिल्टो से लदी तीन बाइकों को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गए। सूचना पर वन विभाग के उच्च अधिकारी रक्षक दल के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने सागौन लकड़ी के गिलटों से लदी तीन बाइकों को कब्जे में ले लिया। वन विभाग टीम तस्करों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
