फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   footbaal turnament

नेताजी सुभाष ट्राफी फुटबॉल टूर्नामेंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
footbaal turnament
शक्तिफार्म। रुदपुर में आयोजित नेताजी सुभाष ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में खटीमा ने रवींद्र नगर रुद्रपुर को 4-3 से हराया। खटीमा के गोलकीपर आकाश को मैन ऑफ द मैच ट्राफी दी गई।
विज्ञापन

दोनों ही टीम ने शानदार खेल खेला लेकिन निर्धारित समय तक दोनों टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी। इसके बाद टाई ब्रेकर में पेनल्टी शूट आउट के जरिए फैसले का निर्णय लिया गया। रवींद्र नगर की ओर से अमित, बंटी और पलाश ने गोल दागा परंतु हिमांशु और सूरज के किक का खटीमा के गोलकीपर आकाश ने बेहतरीन बचाव किया। खटीमा की ओर से सागर, प्रेम, आकाश और गोलू ने गोल दागा। परंतु विशाल का किक गोल पोस्ट से बाहर चला गया। इससे पूर्व समाजसेवी राजेश सरकार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मैच में अखिलेश मंडल रेफरी, पंकज राय और जयंत मंडल कमेंटेटर, सुजीत विश्वास और रतनलाल स्कोरर, सुमित विश्वास और राकेश विश्वास लाइनमैन रहे। वहां पर संजय बाछड़, प्रशांत मंडल, मनोज सरकार, मिंटू मंडल, आनंद मंडल, विवेकानंद, नारायण सरदार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed