{"_id":"60b52ef18ebc3ef79460c2d8","slug":"food-stuff-will-be-distributed-by-police-sitarganj-news-hld426167189","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस क्लब पुलिस के सहयोग से गरीबों को बांटेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायंस क्लब पुलिस के सहयोग से गरीबों को बांटेगा राशन
विज्ञापन
खटीमा/नानकमत्ता। क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने गुर्जर बस्ती पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को राशन एवं दवाएं बांटीं। आबकारी निरीक्षक बलजीत सिंह ने पिडरिया भिलैया ग्राम में जंगल में रह रहे वन गुर्जरों के 25 परिवारों को राशन, दवाएं, मास्क, सैनिटाइजर बांटा। इस दौरान अजमत खान, नेत्र बल्लभ भट्ट, आकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
इधर नानकमत्ता में लायंस क्लब ने गरीबों को राशन बांटने के लिए थानाध्यक्ष को राशन की किट सौंपीं हैं। सोमवार को लायंस क्लब खटीमा के पदाधिकारी और सदस्यों ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष योगेश कुमार को राशन की किट दी। क्लब के सदस्यों ने थानाध्यक्ष से जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
क्लब के अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि क्लब महादान योजना के तहत क्षेत्र के खटीमा, झनकइया थानों के माध्यम से गरीबों को राशन उपलब्ध करा है और अब यहां भी बांटा जाएगा। वहां क्लब के सचिव रवीश भटनागर, कोषाध्यक्ष जितेंद्र पारुथी, परमिंदर सिंह, उमेश अग्रवाल, रंजन अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, देवेंद्र भट्ट, बसंत बल्लभ जोशी आदि थे। (संवाद)