फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Food started being prepared in tandoor and induction in the restaurant

Udham Singh Nagar News: रेस्टोरेंट में तंदूर और इंडक्शन में बनने लगा खाना

Thu, 12 Mar 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 12 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Food started being prepared in tandoor and induction in the restaurant
खटीमा। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध न होने से अब इंडक्शन और तंदूर में रोटियां बनने लगी हैं। कई रेस्टोरेंट और होटल संचालकों ने अपना मेन्यू तक बदल दिया है। यदि जल्द ही गैस सिलिंडर की किल्लत दूर नहीं हुई तो कई रेस्टोरेंट व होटल बंद होने के कगार पर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा होटलों व रेस्टोरेंटों में काम करने वाले लोग भी बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन

--
बोले व्यवसायी
व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिलने से रेस्टोरेंटों में मिठाई समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। यदि जल्द ही सिलिंडर उपलब्ध नहीं हुए तो रेस्टोरेंट और होटलों के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। - दिनेश अग्रवाल, रेस्टोरेंट स्वामी
विज्ञापन

--
व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी होने से होटल व्यवसाय प्रवाहित हो रहा है। होटल में ज्यादातर भोजन बनाने के लिए इंडक्शन, ओवन और तंदूर का प्रयोग किया जा रहा है। गैस पर बनने वाले भोजन कम ही मात्रा में बनाया जा रहा है। - दीपक कापड़ी, होटल व्यवसायी
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सिलिंडर की कमी के कारण मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थों को कम मात्रा में बनाना शुरू कर दिया है। यदि यह समस्या इसी तरह जारी रही तो रेस्टोरेंट का काम प्रवाभित होगा। - सुरेंद्र सिंह, रेस्टोरेंट स्वामी

--
सिलिंडर न मिलने से ढाबों में कारोबार प्रभावित हो रहा है। अगर यही हालत रही तो एक-दो दिन में ढाबा बंद करना पड़ जाएगा। इस संबंध में सरकार को जल्द ही फैसले लेने की जरूरत है । - ईश्वरी दत्त अटवाल, व्यवसायी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed