फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar Food being fed to devotees on Chardham Yatra route will be investigated Uttarakhand news

US Nagar: चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को खिलाए जा रहे भोजन की होगी जांच, सैंपल फेल हुए दर्ज होगा केस

Thu, 04 May 2023 05:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) Updated Thu, 04 May 2023 05:58 PM IST
सार

चारधाम यात्रा मार्ग पर विभिन्न होटल में भोजन की गुणवत्ता को लेकर राज्यभर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की अक्सर शिकायत रहती है। उत्तराखंड में पहली बार खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग यात्रा के दौरान हरिद्वार, देहरादून, रुद्रपयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी और चमोली जिलों के पड़ावों में पड़ने वाले होटलों में खाद्य पदार्थों के सैंपलिंग करेगा।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar Food being fed to devotees on Chardham Yatra route will be investigated Uttarakhand news
चारधाम यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा के विभिन्न मार्गों में पड़ने वाले होटल के खाद्य पदार्थों की इस बार सैंपलिंग होने जा रही है। यात्रा के दौरान मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला वाहन में हरिद्वार से चमोली तक गढ़वाल मंडल के सात जिलों में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करेगी। यदि सर्विलांस सैंपल के बाद खाद्य पदार्थ का लीगल सैंपल भी फेल होता है, तो होटल स्वामी के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज होगा।

विज्ञापन


खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। इस धार्मिक यात्रा के दौरान रास्ते वाले विभिन्न होटल में भोजन की गुणवत्ता को लेकर राज्यभर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की अक्सर शिकायत रहती है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में पहली बार खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग यात्रा के दौरान हरिद्वार, देहरादून, रुद्रपयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी और चमोली जिलों के पड़ावों में पड़ने वाले होटलों में खाद्य पदार्थों के सैंपलिंग करेगा। इसी सप्ताह रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला से मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला खाद्य पदार्थो की सैंपलिंग के लिए रवाना होगी। खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग हरिद्वार से शुरू होकर चमोली जिले तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी 13 जिलों को मिलेंगे मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला वाहन
उत्तराखंड की रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणाला को भारत सरकार की ओर से तेल, वसा, मसाले, दाल औ दूध के एनएबीएल प्रमाणपत्र मिलने के बाद इसकी जांच रिपोर्ट का महत्व बढ़ गया है। अब खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य के सभी 13 जिलों में मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला वाहन उपलब्ध कराने जा रहा है।

पहले चरण में रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणाला को दो मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला वाहन मिलेंगे। बता दें कि वर्तमान में राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणाला के पास सिर्फ एक मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला वाहन है।
चारधाम आने वाले श्रद्धालु अक्सर होटल के भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हैं।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: कुबेर और भैरव गदेरे में हिमखंड खिसकने से पैदल यात्रा मार्ग बंद, हेलीकॉप्टर सेवा सुचारू

अब खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग होगी। पहले 50 रुपये शुल्क लेकर खाद्य पदार्थों की सर्विलांस सैंपलिंग होगी। यदि सैंपल फेल होता है लैब में खाद्य पदार्थ का लीगल सैंपल लिया जाएगा। - आरएस कठायत, उपायुक्त, राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणाला उत्तराखंड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed