{"_id":"579271de4f1c1b875fc4b9eb","slug":"following-irregularities-imposed-on-personnel-aaraep","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक कर्मियों पर लगाया अनियमितता का अाराेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक कर्मियों पर लगाया अनियमितता का अाराेप
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में डीएम से मिलते ग्राम प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप्प होने का आरोप लगाया है। उन्होंने विकासखंड के कर्मचारियों की अनियमितता और आपसी गुटबाजी को इसका मुख्य कारण बताया है। कहा कि लंबे समय से अपने गृह क्षेत्र में जमे कर्मचारी ब्लॉक में दलगत राजनीति चला रहे है। कहा कि इनके खिलाफ कार्रर्वइा नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मोहनी पोखरिया और महासचिव मुन्नालाल गौतम के नेतृत्व में ग्राम प्रधान जिला मुख्यालय पर पहुंचकर डीएम आशीष श्रीवास्तव से मिले। उन्होंने कहा कि विकासखंड के कुछ स्थानीय कर्मचारी यहां दलगत राजनीति को जन्म देते हैं, जिस कारण पंचायतों का विकास कार्य ठप्प पड़ा है। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर पंचायतों के विकास कार्य को सुचारु कराने की मांग की। अंत में उन्होंने ज्ञापन सौंपा। वहां ग्राम प्रधान रेखा देवी, जितेंद्र कुमार वर्मा, जमुना देवी, रामराज मौर्य, माया जोशी आदि थे।