फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Follow Code of Conduct

आचार संहिता का पालन करें

Sun, 08 Jan 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Sun, 08 Jan 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Follow Code of Conduct
आचार संहिता का पालन करें - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर। सहायक निर्वाचन अधिकारी दयानंद सरस्वती ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आदर्श आचार संहिता के नियमों की जानकारी दी। शनिवार को एसडीएम कार्यालय में भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आप सहित विभिन्न पार्टियों के नुमाइंदों की बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी सरस्वती ने कहा कि सभी को आदर्श आचार संहिता का पालन करना होगा। सरकारी हो या प्राइवेट किसी भी दीवार पर नारे स्लोगन नहीं लिखे जाएंगे। वर्तमान में जिन जगहों पर भी दीवारों में नारे लिखे गए हैं, उन्हें मिटा दें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो दीवार से स्लोगन को मिटाने का खर्च संबंधित उम्मीदवार के खाते में जुड़ेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों को नामांकन कराने से पहले चुनाव प्रतिनिधि के साथ संयुक्त खाता खोलकर उनके कार्यालय में जानकारी देनी होगी। प्राइवेट दीवार पर स्लोगन उसके मालिक की इजाजत पर ही लिखे जाएं। यह अनुमति पत्र भी सहायक निर्वाचन कार्यालय में जमा करना पड़ेगा। किसी भी सभा या बैठक करने की अनुमति लेनी होगी। सभी प्रत्याशियों की सभाओं और गतिविधियों की वीडियोग्राफी होगी।
विज्ञापन


बूथों के 100 मीटर के दायरे में कोई पोस्टर चस्पा नहीं होंगे। सभी प्रत्याशियों को आय व्यय का विवरण देना होगा। बीडीओ, पीडब्लूडी एई और तहसीलदार की ड्यूटी आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखने को लगाई गई है। बैठक में सीओ राजीव मोहन, विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, बसपा प्रत्याशी मुहम्मद अशरफ, विनोद गौतम, आम आदमी पार्टी के साधु सिंह थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीपुर। सहायक निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम दयानंद सरस्वती ने राजस्व, पीडब्लूडी और नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों की बैठक की। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में किसी दीवार पर पोस्टर और लिखा हुआ नहीं मिलना चाहिए। जिस दीवार में स्लोगन लिखे मिलते हैं, उसे हटाने के लिए संबंधित उम्मीदवार को नोटिस दिया जाए। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखें। इस मौके पर उप नगर अधिकारी नजर अली, तहसीलदार संजय कुमार, लोक निर्माण विभाग के एई शंकर सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।


रुद्रपुर। विधानसभा निर्वाचन-2017 को संपादित कराने के लिए शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रेश कुमार द्वारा एनआईसी में कार्मिकों को प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। प्रथम रेंडमाइजेशन में 1911 पीठासीन, 1943 प्रथम मतदान अधिकारी, 1880 द्वितीय मतदान अधिकारी और 1993 तृतीय मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही सिस्टम में 12500 अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटाबेस भी फीड किया गया। रेंडमाइजेशन के तहत शनिवार को जिन अधिकारियों की ड्यूटी मतदान के लिए लगाई गई है उन्हें दो दिन के भीतर ड्यूटी से संबंधित आदेश दे दिए जाएंगे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया जिन अधिकारियों की ड्यूटी मतदान केंद्रों मे लगाई गई है उन्हें प्रथम प्रशिक्षण उन्हीं की तहसील में दिया जाएगा। उन्होंने बताया 11 जनवरी को जसपुर में पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज, 12 जनवरी को काशीपुर आडिटोरियम (आईआईएम), 13 जनवरी को बाजपुर केशोवाला डिग्री कॉलेज, 15 जनवरी को रुद्रपुर कलेक्ट्रेट और गदरपुर क्षेत्र के लोगों को विकास भवन रुद्रपुर, 16 जनवरी को किच्छा मे गांधी हॉल पंतनगर विश्वद्यालय, 17 जनवरी को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट भवन सभागार व 18 जनवरी को नानकमत्ता क्षेत्र के कार्मिकों को भी महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट भवन सभागार, 19 जनवरी को खटीमा ब्लॉक सभागार मे प्रशिक्षण दिया जाएगा। 


द्वितीय रेंडमाइजेशन मे कार्मिकों को यह पता चल पाएगा कि उन्हें किस विधानसभा में चुनाव ड्यूटी करनी है। तृतीय रेंडमाइजेशन मे कार्मिकों को पोलिंग ड्यूटी के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान सीडीओ आलोक कुमार पांडेय, उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरीश सिंह रावत, एनआईसी के दीपक जौहरी आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed