फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Folded hands in front of the policeman to get the cylinder, blocked the way of the car

Udham Singh Nagar News: सिलिंडर दिलाने के लिए सिपाही के आगे जोड़े हाथ, गाड़ी का रास्ता रोका

Sat, 04 Apr 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 04 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Folded hands in front of the policeman to get the cylinder, blocked the way of the car
रुद्रपुर। एलपीजी सिलिंडर के लिए चल रही मारामारी कम नहीं हो रही है। बिलासपुर हाईवे स्थित भारत गैस एजेंसी में शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने सिलिंडर की गाड़ी के आगे कार खड़ी कर रास्ता रोक दिया। सिपाही के पहुंचने पर भी मामला शांत नहीं हुआ तो चौकी इंचार्ज को पहुंचना पड़ा। उपभोक्ता सिपाही के आगे सिलिंडर दिलाने की गुहार लगाकर हाथ जोड़ने लगे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे से बोरा भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेकर उपभोक्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। एजेंसी कर्मचारियों ने डीएम के आदेश का हवाला देकर गोदाम से सिलिंडर देने से साफ मना कर दिया। इस पर उपभोक्ता भड़क गए।
विज्ञापन

उन्होंने कार लगाकर सिलिंडर लदी गाड़ी का रास्ता रोक दिया। उनका कहना था कि वह पिछले 15-20 दिनों से लगातार चक्कर काट रहे हैं। एजेंसी वाले कहते हैं कि सिलिंडर घर आ जाएगा लेकिन सिलिंडर की गाड़ी मोहल्ले में पहुंच नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर खाना बनाने के लिए भी रसोई गैस नहीं है। हंगामा बढ़ने की सूचना पर रंपुरा पुलिस चौकी से एक सिपाही पहुंचा। उपभोक्ता सिपाही के आगे हाथ जोड़कर सिलिंडर दिलाने की गुहार लगाने लगे। जब हंगामा शांत नहीं हुआ तो चौकी इंचार्ज को पहुंचना पड़ा। इसके बाद भी दिनभर हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए।
एजेंसी संचालक ने आश्वासन दिया कि नियम के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग करने पर घर पर ही सिलिंडर पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर कमल किशोर, स्वरूप सिंह, अमित कुमार, मुन्नी देवी, कविता राय, तुलसी देवी, मेहरबान सिंह आदि मौजूद रहे।
रसोई गैस सिलिंडर नियम के अनुसार लोगों के घरपिर दिए जा रहे हैं। डीएम के आदेश का पालन कराया जा रहा है। लोगों से अपील है कि घर से सिलिंडर की बुकिंग करें। एजेंसी में भीड़ लगाने से सिलिंडर नहीं मिलेगा। - विनोद चंद्र तिवारी, डीएसओ

चार सिलिंडकके साथ रिफिलिंग करने के उपकरण भी बरामद किए
रुद्रपुर। पुलिस ने घरेलू गैस की कालाबाजारी के मामले में किराना स्टोर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अप्रैल को तहसीलदार दिनेश कुटोला ने पटवारी अमित पांडे, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मलकीत सिंह व पुलिस के साथ रेशमबाड़ी वार्ड 13 दूधियानगर के पास किराना स्टोर पर छापा मारा था।

इस दौरान स्टोर संचालक तफ्सील पासा को घरेलू गैस सिलिंडर से छोटे सिलिंडरों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पकड़ा। टीम ने चार घरेलू गैस सिलिंडर 14.2 किग्रा जिनमें दो इंडेन और दो भारत गैस एजेंसी के थे। इसके अलावा तीन छोटे सिलिंडर पांच किग्रा व दो किग्रा, एक गैस रिफिलिंग नोजल मशीन, रेगुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, रिफिलिंग नट-बोल्ट और प्लास आदि बरामद किए। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तहरीर के आधार पर अभियुक्त पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed