{"_id":"5c23d27dbdec2256f4368463","slug":"fog-effects-the-life-in-us-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई में कोहरे से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई में कोहरे से जनजीवन प्रभावित
Thu, 27 Dec 2018 12:41 AM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
Published by: दीपक नेगी
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई में बुधवार सुबह घना कोहरा छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ठंड बढ़ने से जगह-जगह लोग आग सेंकते नजर आये। कोहरे के साथ ट्रेनों और बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ। पंजाब व दिल्ली रूट की दो रोडवेज बसें दो-दो घंटे विलंब से पहुंचीं, जबकि बाघ एक्सप्रेस करीब आठ घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
घना कोहरा छाने से मंगलवार सुबह हाइवे पर वाहनों की हेडलाइट जली नजर आयी। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह आग सेंकते दिखे। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर यात्री ठंड से ठिठुरते रहे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब तीन-तीन डिग्री की गिरावट देखी गई है। करीब सवा 11 बजे के बाद हल्की धूप खिली।
विज्ञापन
कोहरे के चलते दिल्ली और पंजाब रूट की दो रोडवेज बसें दो-दो घंटे देरी से पहुंचीं, जबकि बाघ एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब से दोपहर करीब पौने तीन बजे पहुंची। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि ठंडक बढ़ने से जिले का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री पहुंच गया है, जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन
रुद्रपुर नगर निगम ने नहीं जलाये अलाव
रुद्रपुर। तराई में ठंड शुरू होने के बावजूद अभी रुद्रपुर नगर निगम ने जनता के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की है। बुधवार को अचानक ठंड बढ़ने के बाद डीडी चौक, इंद्रा चौक, रोडवेज बस अड्डे आदि स्थानों पर लोग ठंडक से ठिठुरते नजर आये। इस संबंध में मेयर रामपाल ने कहा कि अलाव जलाने के लिए लकड़ियों की व्यवस्था की जा रही है। कुछ लकड़ियां नगर निगम को प्राप्त हो गई है। आज-कल में ही अलाव जलाने शुरू कर दिये जाएंगे। इससे ठंडक बढ़ने पर सार्वजनिक स्थलों पर मौजूद लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
सर्द हवाओं से लोग परेशान
काशीपुर/बाजपुर। ठंड के मौसम में पहली बार बुधवार को कड़ाके की ठंड पड़ी। सुबह करीब एक बजे तक काशीपुर में कोहरा लगा रहा। सर्द हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया। कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन सर्द हवाओं के कारण धूप से भी लोगों को राहत नहीं मिली। जगह-जगह लोग अलाव सेंकते दिखे। उधर, नगर निगम के रैन बसेरे में अभी तक कोई नहीं पहुंचा है, जिस कारण रैन बसेरे के मुख्य गेट पर ताले लटके हैं। उधर बाजपुर में भी दिनभर बादल छाए रहे। ठंड के कारण बाजार में भी कम रौनक देखने को मिली। तहसीलदार केपी सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं।