{"_id":"690658850371385e920422ec","slug":"fog-descends-on-terai-vehicles-move-with-lights-on-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-132346-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तराई में कोहरे ने दी दस्तक, लाइट जलाकर चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तराई में कोहरे ने दी दस्तक, लाइट जलाकर चले वाहन
Sun, 02 Nov 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में गदरपुर रोड पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन। अमर उजाला
रुद्रपुर। देश के अन्य हिस्सों में मोंथा चक्रवात के असर के बीच तराई में शनिवार सुबह कोहरे ने दस्तक दी। रुद्रपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा दिखाई दिया। आलम यह रहा कि वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इधर दो-तीन दिनों से लगातार बदली छाने से हल्की ठंड की भी शुरुआत हो गई है।
तराई में सर्दी बढ़ने के साथ कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। शनिवार को जिले में सुबह घना कोहरा छा गया। इसके चलते चालकों को वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे से लेकर जिले के भीतर की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहन रेंग-रेग कर चले। जिले में कई दिनों से बादल छाए रहे। शुक्रवार की रात्रि बादल छंटने से कोहरे ने दस्तक दे दी।
इसका असर रविवार की सुबह वातावरण में घना कोहरा छाया रहने से दिखा। किच्छा-रामपुर रोड, बरेली रोड, नैनीताल रोड पर 50 मीटर की दूरी का दृश्य भी साफ नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में इन मार्गों पर गुजर रहे वाहनों के चालकों को हेडलाइट जलाकर अत्यंत धीमी गति से चलना पड़ा। सुबह करीब नौ बजे के लगभग कोहरा छंटने लगा तो हल्की धूप निकली।