फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Flowting Water in Sugar Cane Socety's Staff Colony

तालाब में तब्दील हुआ गन्ना समिति की आवासीय परिसर, तीन परिवारों को किया रेस्कयू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Flowting Water in Sugar Cane Socety's Staff  Colony
गन्ना समिति आवासीय परिसर में भरा पानी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। लगातार हो रही बारिश से शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया। शुगरमिल रोड स्थित गन्ना समिति के आवासीय परिसर में पानी भरने से तीन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना पड़ा। ढेला नदी में जलस्तर बढ़ने की सूचना पर तहसीलदार ने मौका मुआयना कर नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अतिवृष्टि के कारण वार्ड नंबर तीन कृष्णानगर कॉलोनी में बांसियोंवाला मंदिर रोड पर सचिन अग्रवाल की गली में कई फुट पानी भर गया। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। कई बार सूचना देने के बाद भी निगम का कोई कर्मी वहां नहीं पहुंचा। इससे क्षुब्ध होकर गली की महिलाओं ने हंगामा किया। उन्होंने निगम प्रशासन से जल निकासी की मांग की। वहां पार्षद अनिल कुमार, मेजर विक्रम सिंह, भावना, काव्या अग्रवाल, नीतू कुमारी, रविंद्र कुमार, चंद्रमोहन खुराना, विजय सिंह, सचिन अग्रवाल, जसवीर कौर आदि थे।
विज्ञापन

शुगर मिल रोड स्थित गन्ना समिति के आवासीय परिसर में तीन से चार फुट तक पानी भर गया। सूचना पर तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, लेखपाल सरताज खान की टीम मौके पर पहुंची। कॉलोनी में लिपिक सतीश कुमार, अनुसेवक गणेश चंद्र, चंद्रशेखर पपनै के परिजन रहते हैं। समिति के सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्व टीम ने जेसीबी की मदद से पानी की निकासी करा तीनों परिवारों को समिति की ऊपरी मंजिल पर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed