{"_id":"644034bd5a6b5ee33e007805","slug":"flowting-water-in-rudrapur-rudrapur-news-c-8-1-116854-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दावे किए हजार, ड्रेनेज सिस्टम के अभाव में जलमग्न हो जाता है बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दावे किए हजार, ड्रेनेज सिस्टम के अभाव में जलमग्न हो जाता है बाजार
Thu, 20 Apr 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर नगर निगम ने शहर को भले ही चंडीगढ़ और इंदौर जैसे शहरों की तर्ज पर संवारने के हजारों दावे किए गए हों, लेकिन सच तो यह है कि रुद्रपुर मुख्य बाजार की कई सड़कों में नालियों तक का निर्माण नहीं किया गया। मुख्य बाजार में ड्रेनेज सिस्टम के अभाव का लोग दंश झेल रहे हैं। इतना ही नहीं ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने के लिए काशीपुर बाईपास पर छह माह पहले बनाई गई पुलिया सोमवार को धंस गई।
पांच वर्ष पहले हाईकोर्ट के आदेश पर मुख्य बाजार में नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। लेकिन सड़कों के दोनों ओर नगर निगम की ओर से नालियों का निर्माण नहीं हो सका। इसके चलते व्यापारियों व ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों का कहना है कि 15 मिनट की बारिश से ही मुख्य बाजार की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं।
बुधवार को मुख्य बाजार के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे वाली सड़क व गुरुद्वारा गोल मार्केट के पास वाली सड़कों की पड़ताल की गई तो व्यापारियों ने बताया कि जिस जगह नालियों का निर्माण हुआ भी है तो वहां निगम की ओर से सफाई नहीं की जाती है। इसके अलावा नैनीताल हाइवे से अंगद कॉम्पलेक्स होते हुए सिविल लाइन को जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव की समस्या मिली। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि मुख्य बाजार में नाली निर्माण के लिए शासन से प्रस्ताव की मांग की है।
विज्ञापन
मुख्य बाजार के लोगों की पीड़ा
अतिक्रमण तोड़ने के बाद नगर निगम की ओर से मुख्य बाजार में नालियों का निर्माण नहीं किया गया है, कहीं नालियां क्षतिग्रस्त पड़ी हैं, जहां से पानी सड़कों में बहता रहता है। -विशाल हुडिया।
मुख्य बाजार में अब तक नालियों का निर्माण नहीं किया गया है, टूटी नालियां चौक होती रहती हैं। इसकी वजह से व्यापारियों को काफी दिक्कतें होती हैं। -चिराग दुआ।
व्यापारियों के साथ ही मुख्य बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को भी दिक्कतें होती हैं। बारिश के बाद तो बाजार में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। -पिंकी रानी।
नगर निगम को सड़कों के किनारे नालियां बनानी चाहिए, पानी निकासी नहीं होने के चलते सड़क में गंदगी बहती रहती है। इससे संक्रमण बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। -श्वेता गाबा।