{"_id":"6860414f294d4e74d40a03b3","slug":"flood-protection-in-malva-farm-rudrapur-news-c-235-1-ksp1004-128940-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मालवा फार्म के लोगों को बाढ़ से निजात मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मालवा फार्म के लोगों को बाढ़ से निजात मिलने की उम्मीद
Sun, 29 Jun 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर मालवा फार्म में बहला नदी पर बनाई गई पक्की पीचिंग। संवाद
- फोटो : Samvad
काशीपुर। दो साल से बाढ़ का सितम झेल रहे कॉलोनीवासियों को इस बार राहत मिलने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग ने बहला नदी पर पक्की पिचिंग बना दी है।
सिंचाई विभाग की ओर से बहला नदी पर 2023 में पत्थर की तीन लेयर बनाई गई थी लेकिन वह भी कामयाब नहीं हो सकी। नदी उफान पर आने से पानी पिचिंग के ऊपर और किनारे से मिट्टी कटान कर मालवा फार्म में घुस गया था।
2024 में बरसात के दौरान पिचिंग के ऊपर मिट्टी के कट्टे लगाकर साइड में लोहे की । चादर लगाकर जुगाड़ किया गया था। 13-14 सितंबर की देर रात तक बारिश होने से बहला उफान पर आ गई थी।
इससे नदी के किनारे की गई पिचिंग फिर से बह गई थी। इससे पानी मालवा फार्म में फिर घुस गया। हालांकि लोहे की चादर होने के कारण पानी घरों के दरवाजे तक ही पहुंचा था। अक्तूबर 2024 में पक्की पिचिंग का प्रस्ताव बनाकर आपदा में डीएम को भेजा गया था।
विज्ञापन
इस कार्य के लिए कुछ समय पहले ही करीब साढ़े सात लाख रुपये मंजूर किए गए। सिंचाई विभाग ने एक पखवाड़े में पक्की पीचिंग का कार्य पूर्ण कर दिया है।