फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Flood in Bahala River Kashipur

Udham Singh Nagar News: बहला नदी में बाढ़ से अटकी प्रभावितों की सांसें

Sun, 30 Jul 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 30 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Flood in Bahala River Kashipur
हेमपुर इस्माइल में घर के अंदर घुसा पानी। स्त्रोत प्रशासन
काशीपुर। पहाड़ और मैदानी क्षेत्र में तेज बारिश होने से शुक्रवार रात बहला नदी में बाढ़ आ गई। नदी का पानी हेमपुर इस्माइल की आबादी में घुस गया। इस कारण हेमपुर इस्माइल और मालवा फार्म के निवासियों की सांसें रातभर अटकी रहीं। सूचना मिलने पर तहसीलदार युसूफ अली ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेकर प्रभावित तीन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। हालांकि सुबह तक जल स्तर कम होेने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बहला के किनारे बसे छह से अधिक परिवारों पर बाढ़ का खतरा है। इसी कारण शुक्रवार रात नदी का पानी मुनिया, लेखराज, रवि कश्यप, गणेशी, लक्ष्मी, टिंकू, बाबूराम, जयप्रकाश आदि के घरों में घुस गया। इससे परिवारों में अफरा-तफरी रही। प्रभावितों ने बताया कि दस दिन पहले क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित उभरे भी नहीं थे कि फिर से जल स्तर बढ़ने लगा। प्रशासन की मदद से लोगों की जान बच सकी थी। तहसीलदार युसूफ अली शुक्रवार रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण कर तीन-चार परिवारों के घर खाली करा परिजनों को वार्ड में भेजा। वहीं बहला नदी के टूटे छोर की मरम्मत न होने के कारण मालवा फार्म में पानी घुसने लगा। इससे वहां रहने वाले परिवार भी रातभर चिंतित रहे। उनकी नींद तक छिन गई हालांकि पानी सड़क तक रुका रहा।
विज्ञापन




सामान समेट कर भागे परिवार
काशीपुर। ग्रामीण रवि कश्यप ने बताया कि घर में परिवार के साथ सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक बहला नदी में फिर तेजी से पानी आ गया। उठकर देखा तो आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मची थी। उन्होंने भी सामान समेट कर परिजनों को नदी पार किराये के कमरे में पहुंचाया। सुबह गांव जाकर देखा तो नदी का जलस्तर कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे बहला नदी का जलस्तर बढ़ गया था। नदी का पानी फिर से आबादी क्षेत्र में घुस गया था। हेमपुर इस्माइल क्षेत्र का निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित तीन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। - युसूफ अली, तहसीलदार, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed