{"_id":"669457418303c75f7a0523c4","slug":"flood-damaged-roads-become-narrow-causing-traffic-jams-khatima-news-c-236-1-ktm1001-104678-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कें हुईं संकरी, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कें हुईं संकरी, लग रहा जाम
Mon, 15 Jul 2024 04:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। बाढ़ में क्षतिग्रस्त होने से लिंक मार्ग संकरे हो गए हैं। संकरे मार्ग पर चारपहिया वाहनों के चलने से जाम लग रहा है। लोगों ने शीघ्र क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करने की मांग की है।
मेलाघाट चौराहे से राजीव नगर होते हुए लोहियाहेड रोड पर निकलने वाला मार्ग बाढ़ से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क के किनारे के हिस्से बाढ़ में बहने और कुछ स्थानों पर विशाल गड्ढे पड़ने से वाहनों की आवाजाही के दौरान जाम लगा रहा है। सड़क के क्षतिग्रस्त होकर संकरा होने के कारण दोनों तरफ से वाहन आने पर जाम लग रहा है। रविवार को राजीव नगर में मार्ग पर कई बार जाम की समस्या हुई। हिंदू जागरण मंच के सदस्य ठाकुर जितेंद्र सिंह ने जनहित में शीघ्र सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करने की मांग की।
सभी को चेक वितरित करने की मांग
खटीमा। हिंदू जागरण मंच के सदस्य ठाकुर जितेंद्र सिंह ने कहा कि वार्ड नंबर 11 के राजीव नगर क्षेत्र में बाढ़ से कई घरों का सामान खराब हाे चुका है। इसके बावजूद बाढ़ पीड़ित लोगों को अभी तक चेक वितरित हुए हैं। जितेंद्र ने सभी लोगों को शीघ्र चेक देने की मांग की।