{"_id":"5d20ebb68ebc3e6c9d3b3a6a","slug":"flight-will-land-in-dense-fog-at-pantnagar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर एयरपोर्ट पर घने कोहरे में भी उतरेंगे जहाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर एयरपोर्ट पर घने कोहरे में भी उतरेंगे जहाज
Sun, 07 Jul 2019 12:13 AM IST
अरुण कुमार
हसीन खान
हसीन खान
Published by: अरुण कुमार
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
पंतनगर एयरपोर्ट पर अब कोहरे और अंधेरे में भी हवाई जहाज उतर सकेंगे। इस सुविधा को उपलब्ध कराने के लिए एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया ने पंतनगर एयरपोर्ट पर लगभग 75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। एयरपोर्ट के वर्तमान टर्मिनल को विस्तार देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एयरपोर्ट पर जल्द ही बॉडी स्कैनर भी लग जाएगा।
विज्ञापन
पंतनगर एयरपोर्ट पर घने कोहरे और अंधेरे की स्थिति में हवाई जहाजों का आवागमन बंद रहता था। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। एयरपोर्ट पर डिस्टेंस मेजरिंग इक्विपमेंट (डीएमई) और नेवीगेशनल डायरेक्शनल बीकेन्स (एनबीडी) लग गए हैं। इन यंत्रों को लगाने का काम पिछले एक साल से चल रहा था। एयरपोर्ट पर हाई फ्रीक्वेंसी लाइट्स भी लग गए हैं।
विज्ञापन
\
एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि तीनों यंत्रों ने काम करना शुरू कर दिया है। अब तक पांच किलोमीटर की विजिबिलिटी होने तक ही प्लेन लैंड कर सकते थे। अब विमानों को लैंड करने के लिए 1500 किलोमीटर तक विजिबिलिटी मिल जाएगी। एयरपोर्ट रनवे पर एप्रोच लाइट्स भी लगा दी गई हैं। इनसे एक किलोमीटर की परिधि तक एयरपोर्ट और यात्रियों को लाइट मिलेगी। यात्रियों और जहाजों की सुरक्षा के लिए बॉडी स्कैनर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट की मौजूदा टर्मिनल बिल्डिंग को भी विस्तार दिया जाएगा। इसको हाईटेक बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
दिल्ली-पंतनगर-देहरादून सेवा रोजाना कराएंगे
पंतनगर। दिल्ली से पंतनगर के लिए एयर इंडिया का एटीआर 42 एयरक्राफ्ट फिलहाल हफ्ते में चार दिन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को उड़ान भरता है। प्लेन में सवारियां पूरी होती हैं। इसके बावजूद एयर इंडिया ने 20 दिन पहले नियमित उड़ान बंद कर हफ्ते में चार दिन कर दी थी। इससे दिल्ली, पंतनगर, देहरादून जाने वाले अनेक यात्री हवाई सेवा से वंचित हो रहे थे।
एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बड़े विमानों के परिचालन के लिए पंतनगर एयरपोर्ट पर सभी सुविधाएं मौजूद हैं। एयर इंडिया से कहा गया है कि वह अपनी फ्लाइट नियमित करे। यदि एयर इंडिया इसके लिए तैयार नहीं हुई तो हवाई सेवा के लिए दूसरे ऑपरेटर्स को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली, पंतनगर, कानपुर, मुंबई के बीच हवाई सेवा शीघ्र शुरू हो जाएगी।