{"_id":"12b647d42cd68b65984c588d9d8d66fb","slug":"flexible-chair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर विवि के विद्यार्थियों ने बनाई आराम वाली कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर विवि के विद्यार्थियों ने बनाई आराम वाली कुर्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर विश्वविद्यालय में कालेज ऑफ इंजीनियरिंग के मैकेनिकल विभाग के फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने फ्लेक्सिबल चेयर का निर्माण किया है। इस चेयर से असेंबली क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को थकान से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के टीम प्रमुख घनश्याम जोशी ने बताया कि यह पोर्टेबल हल्की चेयर है। इस चेयर को किसी भी स्थिति में किसी भी जगह आसानी से रखा जा सकता है। औद्योगिक क्षेत्र के कारखानों में असेंबली क्षेत्र में काम के दौरान कर्मचारियों एवं श्रमिकों की मांसपेशियों में तनाव और थकान होने लगती है। चेयर इस तनाव एवं थकान को दूर करेगी। चेयर को 6061-टी6 एल्युमीनियम एलॉय से बनाया गया है, जिसका सामर्थ्य एवं भार अधिक होने के कारण यह बहुत हल्की है।
विज्ञापन
फाइनल ईयर के विद्यार्थियों आशुतोष विजलवाण, आशीष कुमार, बबीता तिवारी, घनश्याम जोशी, निदा अंसारी, प्रेरणा चौहान, सुयश गौतम ने गाइड अनादि मिश्रा के निर्देश में इस चेयर का निर्माण किया है। विभागाध्यक्ष डा.पीएल साह ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन