{"_id":"6aff535c0eb4ac86a30b3119","slug":"flashing-red-lights-seen-in-the-sky-people-left-curious-rudrapur-news-c-235-1-ksp1007-151582-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आसमान में दिखीं जलती-बुझती लाल बत्तियां, लोगों में काैतूहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आसमान में दिखीं जलती-बुझती लाल बत्तियां, लोगों में काैतूहल
Fri, 20 Nov 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा। नगर और आसपास के क्षेत्र में रात के समय आसमान में अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दीं जलती-बुझती लाल बत्तियां लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने एक साथ तीन से चार स्थानों पर रह-रहकर लाल रोशनी चमकते देखी। इस गतिविधि के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार रात के अंधेरे में आसमान में अलग-अलग स्थानों पर लाल रंग की लाइटें दिखाई दे रही थीं। ये कुछ देर तक जलती-बुझती नजर आईं। एक ही समय में कई जगहों पर रोशनी दिखाई देने से लोगों ने इनके हवाई जहाज या ड्रोन होने की आशंका जताई। कुछ लोगों का कहना है कि ये अलग-अलग हवाई जहाजों की लाइटें हो सकती हैं। हालांकि इन रोशनियों की वास्तविकता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
सीओ अखिलेश कुमार और थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि संभव है कि पंतनगर से प्रशिक्षण विमान उड़ाए जा रहे हों। उन्होंने भी इन रोशनियों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में इन्हें विमान या ड्रोन बताना फिलहाल जल्दबाजी होगी।