{"_id":"5890d7994f1c1b5979e80153","slug":"flag-march-before-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले फ्लैग मार्च किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले फ्लैग मार्च किया
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
फ्लैग मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए मंगलवार को पुलिस बल और सीआरपीएफ की कंपनी ने शहर में फ्लैग मार्च कर ताकत दिखाई। चुनावों में सुरक्षा के लिए हैदराबाद से पहुंचे पांच कंपनी सीआरपीएफ के जवानों ने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपना डेरा डाल दिया है। इसके साथ ही क्विक रिएक्शन फोर्स (क्यूआरएफ) और जिले की पुलिस भी चुनावों में पूरी तरह सतर्क रहेगी।
विज्ञापन
चुनाव को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए जिले की पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है। चुनाव में अराजकता रोकने के लिए जिले के पुलिस बल के साथ ही पांच कंपनी सीआरपीएफ के जवानों में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा की कमान संभाल ली है। मंगलवार को स्थानीय पुलिस टीम के साथ हैदराबाद से पहुंची सीआरपीएफ 234 बटालियन की दो कंपनी ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर ताकत का एहसास कराया। इसका नेतृत्व कर रहे एएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पूरे जिले के लिए सीआरपीएफ की पांच कंपनी आई है, जिनमें से दो कंपनी रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा की कमान संभालेंगी।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर की पुलिस और क्यूआरएफ का भी सीआरपीएफ के जवानों को सहयोग मिलेगा। रिटर्निंग अफसर पंकज उपाध्याय ने बताया कि इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान के तहत सीआरपीएफ की फोर्स को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में तैनात किया गया है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम जनता को चुनाव के दौरान भयमुक्त वातावरण देना है ताकि वह बिना किसी डर के निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार को प्रयोग कर सकें। 234 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट बालापुरकर ने बताया कि चुनाव के दौरान संवेदनशील एरिया में सीआरपीएफ सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन
धारा 144 का पालन कराया जाएगा। फ्लैग मार्च में दो कंपनी सीआरपीएफ के साथ ही 140 कांस्टेबल, 20 दरोगा, एक इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे। कोतवाली से शुरू हुए फ्लैग मार्च ने सिरगोटिया होकर भदईपुरा, रंपुरा, गल्ला मंडी, ट्रांजिट कैंप सहित पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट कासम खां, कोतवाल एनएन पंत, एसएसआई प्रकाश सिंह दानू, एसआई विनोद फर्त्याल, एके सिंह, सुशील कुमार आदि थे।