फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five teams including SOG started in search of miscreants

एसओजी समेत पांच टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Five teams including SOG started in search of miscreants
रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती गोली से घायल अखिल। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारकर बाइक लूटने के पीछे प्रेम-प्रसंग या आपसी रंजिश हो सकती है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय बदमाशों की ओर से गोली मारकर बाइक लूटने की बात सामने आ रही है। फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए एसओजी समेत पांच टीमें जुट गई हैं।
विज्ञापन

बीते सोमवार की देर शाम बिलासपुर के डिबडिबा सोढी कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक अखिल बाइक से सिडकुल ढाल पर किसी से रुपये लेने के लिए जा रहा था। सिडकुल ढाल के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। पहली गोली से अखिल बच गया तो बदमाशों ने दूसरे गोली पैर में मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उसकी बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

सूचना पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, सीओ अमित कुमार, इंस्पेक्टर ललित मोहन जोशी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल से पूछताछ की। इसके साथ ही बदमाशों को पकड़ने के लिए एसओजी समेत ट्रांजिट कैंप थाने की चार टीमें लग गई। एसएसपी कुंवर ने बताया कि बदमाशों के करीब पुलिस पहुंच गई है। उन्होंने बताया गोली मारने के पीछे कई बातें सामने आ रही हैं। प्रेम-प्रसंग भी इसकी वजह हो सकता है। जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed