फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five people including an innocent child have been murdered in the Terai region in the last two months

रिश्तों का कत्ल: अपनों के ही खून से रंगे जा रहे हाथ, बीते दो माह में विश्वास के पांच रिश्तों की डोर हुई कमजोर

Mon, 02 Jun 2025 11:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 02 Jun 2025 11:22 AM IST
सार

तराई क्षेत्र में बीते दो माह में मासूम सहित पांच लोगों की हत्या हुई है। इनमें अपनों के हाथ ही खून से रंगे मिले। 

विज्ञापन
Five people including an innocent child have been murdered in the Terai region in the last two months
हत्या

विस्तार

तराई क्षेत्र में बीते दो माह में मासूम सहित पांच लोगों की हत्या हुई है। इनमें अपनों के हाथ ही खून से रंगे मिले। शनिवार को नीमा की निर्मम हत्या को उसके पति ने ही अंजाम दिया। चार अन्य मामलों में से से दो में दोस्त ही हत्यारे निकले, एक में भतीजे ने चाची को मौत के घाट उतार दिया और अन्य मामले में पिता ने ही अपने नाबालिग बेटे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। खून से लिखी जा रहीं इन कहानियों को देखकर लग रहा है कि कहीं न कहीं विश्वास की डोर कमजोर होती जा रही है।

विज्ञापन

केस-1
एक अप्रैल को स्मैक के नशे को लेकर हुए मामूली विवाद में मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद समीर ने इसी मोहल्ले के अरमान अली (23) की बेरहमी से चाकू से गोदकर जान ले ली थी। हत्यारोपी एवं मृतक आपस में अच्छे दोस्त थे लेकिन नशे ने दोस्ती का कत्ल कर दिया।

विज्ञापन

केस 2
तनख्वाह के रुपये चोरी करने पर नाराज पिता देवदत्त गंगवार ने 15 अप्रैल कोे सातवीं में पढ़ने वाले अपने 15 वर्षीय बेटे अंकित गंगवार की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
17 अप्रैल को नशे में धुत ग्राम मेघावाला निवासी शैंकी चौहान (22) ने अपनी चाची सुनीता चौहान (40) को पाटल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। चाची का कसूर इतना था कि उसने भतीजे को मां से झगड़ने पर डांट दिया था।

केस-4
अपये मांगने को लेकर हुई कहासुनी में राजेश उर्फ राजा (32) ने 21 अप्रैल को ग्राम निवारमंडी निवासी बाबूराम सिंह (37) की गला रेत कर हत्या कर दी थी। दोनों अच्छे दोस्त थे और एक साथ हम प्याला हम निवाला हुआ करते थे, लेकिन यहां भी नशे में एक दोस्त दूसरे दोस्त के हाथों मौत की भेंट चढ़ गया।

केस - 5
शनिवार 30 मई की रात मंडुवाखेड़ा गांव में पति राहुल कुमार कश्यप ने पत्नी नीमा देवी की चाकू और कूकर से वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed