{"_id":"659d77d7fc31485c640131a6","slug":"five-lakh-rupees-were-stolen-from-a-truck-parked-in-the-factory-premises-in-sidcul-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-1895-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिडकुल में फैक्टरी परिसर में खड़े ट्रक से पांच लाख रुपये उड़ाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिडकुल में फैक्टरी परिसर में खड़े ट्रक से पांच लाख रुपये उड़ाये
Tue, 09 Jan 2024 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
सितारगंज। सिडकुल की एक फैक्टरी परिसर में खड़े ट्रक से पांच लाख रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शर्मा रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट संचालक रोयल रेजिडेंसी बिगवाड़ा रुद्रपुर निवासी उमेश कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनका ट्रांसपोर्ट वाहन सीतापुर से सामान खाली कर सिडकुल स्थित बालाजी एक्शन कंपनी में सामान लोड करने आया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि वाहन चालक के पास खाली किए गए सामान और पहले खाली की गई गाड़ी के भाड़े के करीब पांच लाख रुपये थे। इसे उसने गाड़ी के डैशबोर्ड में रखा था। गाड़ी लोड कर फैक्टरी परिसर में वाहन को खड़ा कर चालक में गेट पर बिल लेने के लिए गया। आरोप है कि बिल लेकर वापस आने पर चालक ने देखा कि गाड़ी का डैशबोर्ड का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे रुपये गायब थे। इसकी सूचना चालक ने ट्रांसपोर्ट संचालक के साथ ही फैक्टरी प्रबंधक को दी। चालक और फैक्ट्री कर्मियों की ओर से आसपास चोर की काफी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर ट्रांसपोर्ट संचालक ने पुलिस को अज्ञात के विरुद्ध तहरीर सौंप कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।