{"_id":"6a4c04e37beda988b004c7db","slug":"five-lakh-rupees-were-grabbed-in-the-name-of-getting-a-job-in-a-foreign-country-rudrapur-news-c-235-1-rdp1011-145537-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विदेशी में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विदेशी में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पे
Tue, 07 Jul 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के कारोबार में साझेदारी के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने और रकम मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
मोहल्ला जुलाहान निवासी फराहीम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मोहल्ले के ही शाहबुद्दीन, मोहम्मद दानिश और सलीम उर्फ मुरसलीन से उसकी जान पहचान है। आरोप है कि आरोपियों ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर उससे पांच लाख रुपये ले लिए। बाद में न तो काम कराया और न ही रकम लौटाई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
कोतवाल राजेश पांडेय ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, घर में घुसकर हमला और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद