फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five-five year sentence for leopard skull smugglers

तेंदुए की खाल के साथ पकड़े गए अभियुक्तों पांच-पांच वर्ष की सजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five-five year sentence for leopard skull smugglers
काशीपुर। सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने तेंदुए की दो खालों के साथ पकड़े गए दो तस्करों को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अभियुक्तों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

30 दिसंबर 2010 को काशीपुर पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि रामनगर की ओर से आ रही कार (यूके 05 ए 0625) में तेंदुए की खालें हैं जो कि बेचने के लिए दिल्ली ले जाई जा रही हैं। सूचना पर तत्कालीन सीओ हरीश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस और वन विभाग की टीम ने रामनगर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास कार की तलाश ली तो तेंदुए की दो खालें मिलीं।
विज्ञापन

पुलिस ने खाल के साथ पिथौरागढ़ के जारवरी निवासी धर्म सिंह शाही और विंण निवासी महेंद्र को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले में विवेचनाधिकारी ने एक फरवरी 2011 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। वाद के समर्थन में वन विभाग के उपखंड अधिकारी आरएन पांडे, वन दरोगा नंदराम, वन रक्षक पान सिंह के अलावा खाल बरामद करने वाले पुलिस कर्मियों को परीक्षित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी सहायक अभियोजन अधिकारी अनुज कुमार साहनी ने की। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली का अवलोकन कर सिविल जज (सि.डि)/ एसीजेएम विनोद कुमार वर्मन ने दोनों आरोपियों धर्म सिंह और महेंद्र खाल की तस्करी में लिप्त पाते हुए दोनों आरोपियों को पांच-पांच वर्ष की सजा और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed