फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five Conductor Of Kashipur Depot Suspended

Udham Singh Nagar News: काशीपुर रोडवेज डिपो के पांच परिचालकों की सेवा समाप्त

Fri, 23 Jun 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 23 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Five Conductor Of Kashipur Depot Suspended
- चार महीने में 48 बेटिकट यात्री पकड़े गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम अब रोडवेज बसों में बेटिकट यात्री पकड़े जाने के मामले में सख्त रुख अपनाने लगा है। काशीपुर डिपो की बसों में बेटिकट यात्री पकड़े जाने के मामले में डिपो के सहायक महाप्रबंधक ने विशेष श्रेणी के पांच परिचालकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

काशीपुर रोडवेज डिपो बसों में बेटिकट यात्रियों के पकड़े जाने के मामले को लेकर लगातार सुर्खियों में रहता है। मार्च से जून महीने तक काशीपुर डिपो की बसों में चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में बेटिकट यात्री पकड़े जा चुके थे। जांच के बाद रोडवेज प्रबंधन ने लखनऊ, जयपुर, दिल्ली मार्ग के पांच परिचालकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक बीती मार्च में भी काशीपुर डिपो की बस संख्या यूके 04 पीए-4372 में टनकपुर डिपो की यातायात निरीक्षक टीम ने 17 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा थे। फिर 4 अप्रैल की रात को काशीपुर डिपो की बस संख्या यूके 07पीए-4294 दिल्ली से काशीपुर लौट रही थी। रास्ते में काठगोदाम डिपो की यातायात टीम ने 26 यात्रियों में से 7 सवारी बस में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े। पांच अप्रैल को रोडवेज डिपो की बस संख्या यूके 04 पीए-1088 में हरिद्वार से लौटते समय भूतपुरी के पास देहरादून की यातायात निरीक्षक टीम ने 6 सवारी को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा था। इसके बाद 5 मई को भी पिथौरागढ़ डिपो की यातायात निरीक्षक टीम ने लखनऊ जाते समय काशीपुर डिपो की बस संख्या यूके 04 पीए-1150 डिपो में सवार 75 सवारी में से आठ यात्री को महोली से सीतापुर तक बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा था। 2 जून को काशीपुर डिपो की बस संख्या यूके 04पीए-1705 जयपुर से वापस लौट रही थी। इस दौरान दिल्ली कश्मीरी गेट पर तैनात देहरादून के सहायक यातायात निरीक्षक सत्यपाल सिंह, नरेंद्र कुमार ने जयपुर-दिल्ली रोड स्थित कोटपूतली के पास बस को रोककर चेकिंग की। इस दौरान टीम ने साढ़े 25 सवारियों में से 10 यात्री के बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा। जिनका लगभग 2830 रुपये किराया होता है। यह सभी बेटिकट यात्री जयपुर, लखनऊ, दिल्ली व अन्य मार्ग पर संचालित होने वाली रोडवेज बसों में पकड़े गए थे। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर रवि, इकराम, जैन प्रकाश, मनोज यादव समेत पांच विशेष श्रेणी के परिचालकों की सेवाएं समाप्त कर दी। सहायक महाप्रबंधक देशराज आंबेडकर ने बताया कि लंबे समय से डिपो की बसों में बेटिकट यात्री पकड़े जा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने अन्य चालकों-परिचालकों को चेतावनी दी यदि
विज्ञापन

भविष्य में कोई कर्मी इस तरह के मामले में पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed