{"_id":"59a300454f1c1b6f178b4785","slug":"five-buses-to-punjab-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब जाने वाली पांच बसें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब जाने वाली पांच बसें बंद
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर खड़ी बसें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद से अभी तक पंजाब में हालात सामान्य न होते देख रोडवेज प्रबंधन ने रुद्रपुर डिपो, काशीपुर और रामनगर से पटियाला, लुधियाना और चंडीगढ़ जाने वाली पांच बस सेवाएं बंद कर दी हैं। इन बसों को अन्य रूटों पर भी नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
रुद्रपुर डिपो से लुधियाना, चंडीगढ़ और पटियाला के लिए तीन बसें संचालित होती हैं। काशीपुर और रामनगर डिपो से एक-एक बस चंडीगढ़ के लिए है। कोर्ट के फैसले के मद्देनजर 25 अगस्त से ही इन बसों का संचालन रोक दिया था। बसों को डिपो में ही खड़ा कर दिया है, जबकि अन्य बसों का संचालन दिल्ली और सहानपुर तक ही हो रहा है।
विज्ञापन
यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने इन बसों का संचालन अन्य रूटों पर भी नहीं किया है। परिवहन निगम के मंडलीय महाप्रबंधक संचालन कुशीराम ने बताया कि तीन दिनों से इन बसों का संचालन बंद कर रखा है। यात्री कम होने के कारण इन बसों को अन्य रूटों पर भी नहीं भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब में हालात सामान्य नहीं होते इन बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। पंजाब के लिए बसों का संचालन बंद होने से नैनीताल परिक्षेत्र में रोडवेज को अब तक लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन