{"_id":"68105f424be36ebe180be9ce","slug":"five-arrested-for-robbing-petrol-pumps-in-kichha-and-jhankat-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, किच्छा और झनकट में पेट्रोल पंप पर डकैती डालने वाले पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, किच्छा और झनकट में पेट्रोल पंप पर डकैती डालने वाले पांच गिरफ्तार
Tue, 29 Apr 2025 10:40 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 29 Apr 2025 10:40 AM IST
सार
किच्छा और झनकट में पेट्रोल पंप पर डकैती डालने वाले पांच बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए है। खटीमा के झनकट में आधी रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा और झनकट में पेट्रोल पंप पर डकैती डालने वाले पांच बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए है। खटीमा के झनकट में आधी रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को शातिर बदमाशों से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस,नगदी व बाइक मिली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल को गुरूनानक पेट्रोल पंप झनकट में 27 हजार और 26 अप्रैल को किच्छा के एमए फ्यूल पेट्रोल पंप पर छह बदमाशों ने तमंचों के बल पर 29 हजार 800 रुपये की लूट की वारदात की थी। पुलिस ने केसों को दर्ज किया था और टीमें गठित की थी। बीते 28 अप्रैल की आधी रात को कोतवाली खटीमा व कोतवाली किच्छा की संयुक्त टीम ने मुखबीर की सूचना पर झनकट में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी गई 34000 रुपये, घटना में प्रयुक्त दो तमंचे बरामद किए गए। घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि इस दौरान अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायर किया था और पुलिस की जवाबी फायर में एक अभियुक्त सूरज उर्फ माफिया निवासी ग्राम सिटावली थाना मोहाणा जिला सोनीपत हरियाणा के पैर में गोली लगी है। उसका सीएचसी नानकमत्ता में उपचार चल रहा है। अभियुक्तों में दो साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्तों में साहिल निवासी फाजिलपुर पोस्ट ऑफिस फाजिलपुर थाना सेक्टर 27 जिला सोनीपत, मोहित निवासी गड़ी बोर थाना अरुण स्टेट जिला रोहतक, राहुल निवासी सीतावली थाना मुहाना जिला सोनीपत, हरेंद्र उर्फ बिट्टू निवासी फाजिलपुर थाना सेक्टर 27 सोनीपत शामिल हैं।
विज्ञापन