फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five accused in Ashoka Leyland's riot, four arrested

अशोका लीलैंड के बवाल में पांच के खिलाफ मुकदमा, चार गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Thu, 31 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन

पंतनगर सिडकुल स्थित अशोका लीलैंड कंपनी में बुधवार रात श्रमिक के घायल होने के बाद हुए बवाल में पांच श्रमिकों को नामजद किया गया है। इनमें चार श्रमिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बवाल में शामिल 100 और श्रमिकों को पुलिस चिन्हित कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


बुधवार देर रात अशोका लीलैंड के परिसर में श्रमिक संजीत कुमार दो वाहनों के बीच आकर घायल हो गया था। फैक्ट्री प्रबंधन ने संजीत को हल्द्वानी के बांबे अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच फैक्ट्री के ही कुछ श्रमिकों ने अफवाह फैला दी कि प्रबंधन संजीत को उचित उपचार नहीं दे रहा है। इससे गुस्साये करीब पांच हजार श्रमिक कंपनी के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कर मामला सुलझाया।
विज्ञापन


पंतनगर थाना पुलिस ने कंपनी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी गुरदीप सिंह रौतेला की तहरीर पर फैक्ट्री में बतौर श्रमिक काम करने वाले विनोद, बृजेश, मुकुल, अविनाश और भजन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि श्रमिकों ने फैक्ट्री में खड़ी 50 गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी संजय पाठक ने मुकुल पुत्र तेज सिंह निवासी आनंदपुर किच्छा, अविनाश पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी खमरियापुर थाना जहांनाबाद पीलीभीत, विनोद पुत्र दौलतराम निवासी सकैनिया मिलक खानम रामपुर और अवनीश मिश्रा निवासी शक्तिनगर फरीदपुर बरेली को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कंपनी में शांति बनी रही किसी भी तरह का उपद्रव नहीं हुआ, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी में अभी भी एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। जो तीन दिन तक कंपनी परिसर में ही तैनात रहेगी। पुलिस कर्मियों को शाम की शिफ्ट छूटने के दौरान सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। दुर्घटना में घायल श्रमिक संजीत कुमार की हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed