{"_id":"5c72e4acbdec224bff242bcf","slug":"first-installment-of-respect-fund-for-farmers-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि की पहली किस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि की पहली किस्त
Mon, 25 Feb 2019 07:06 PM IST
yashwant yashwant
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: yashwant yashwant
Updated Mon, 25 Feb 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री को सुनते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शुभारंभ के साथ ही ऊधम सिंह नगर में भी यह योजना शुरू हो गई। रविवार को रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में विधायक राजकुमार ठुकराल, सीडीओ मयूर दीक्षित, एडीएम जगदीश कांडपाल और मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना ने संयुक्त रूप से योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही किसानों के खाते में धनराशि पहुंचने लगी है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के साथ मन की बात और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत भी की।
विधायक ठुकराल ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी लघु एवं सीमांत किसानों को मिलेगा। केंद्र सरकार वर्ष 2022 तक प्रत्येक किसान की आय दोगुनी करने का उद्देश्य को लेकर चल रही है।
सीडीओ दीक्षित ने किसानों को समूह बनाकर अपनी फसल स्वयं बिक्री करने की अपील की। कहा कि वंचित किसान तहसील में फार्म भरकर योजना का लाभ उठाएं। मुख्य कृषि अधिकारी सक्सेना ने बताया कि पोर्टल में पंजीकृत 32,363 किसानों में 18 हजार के बैंक खाते सत्यापित हो चुके हैं। इन किसानों के खातों में पहली किस्त के रूप में दो हजार रुपये पहुंचने शुरू हो गए हैं। एक सप्ताह के भीतर सभी किसानों के खाते में पहली किस्त का पैसा पहुंच जाएगा। इस योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये मिलेंगे। वहां उप परियोजना निदेशक आत्मा राजेंद्र शर्मा, अपर कृषि अधिकारी मो. यासीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिले में किसान भूषण से चार किसान सम्मानित
कृषि, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं उद्यान में सराहनीय कार्य के लिए चार किसानों को कृषि वर्ष 2017-18 किसान भूषण सम्मान दिया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ ही 25 हजार रुपये के चेक सौंपे गए। जबकि 28 किसानों को किसान श्री सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र और 10 हजार रुपये के चेक दिए गए।
कलक्ट्रेट सभागार में स्थानीय विधायक, सीडीओ, एडीएम, मुख्य कृषि अधिकारी ने बिगराबाग, खटीमा निवासी किसान उमेद सिंह पोखरिया को पशुपालन क्षेत्र में, खेतलसंडाखाम, खटीमा निवासी आशीष अग्रवाल को उद्यान क्षेत्र में, नगरा तराई, खटीमा निवासी प्रकाश चंद पचौली को कृषि क्षेत्र में और भगवंतपुर, जसपुर निवासी त्रिलोक सिंह मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए पुरस्कृत किया गया। उन्होंने आत्मा योजना के तहत 25-25 हजार रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र दिए गए, जबकि ब्लॉक स्तर पर आत्मा योजना के तहत कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य क्षेत्र में 28 किसानों को किसान श्री पुरस्कार दिया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 10-10 हजार रुपये के चेक दिए गए।
प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव सुना
कलक्ट्रेट सभागार में किसानों ने गोरखपुर में प्रधानमंत्री की ओर से किसान सम्मान निधि योजना के शुभारंभ के लाइव कार्यक्रम को भी सुना। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए भविष्य में कई योजनाओं शुरू करने की बात कही।