{"_id":"695577b065fc5ac4e1041fc0","slug":"first-delhi-pantnagar-flight-cancelled-due-to-low-visibility-kashipur-news-c-242-1-rdp1025-135120-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कम दृश्यता के चलते दिल्ली-पंतनगर की पहली उड़ान रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कम दृश्यता के चलते दिल्ली-पंतनगर की पहली उड़ान रद्द
Thu, 01 Jan 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। पंतनगर एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के चलते बुधवार को इंडिगो की दिल्ली-पंतनगर के बीच पहली उड़ान रद्द कर दी गई। निर्धारित मानकों से कम दृश्यता होने के कारण विमान को सुरक्षित उतारना संभव नहीं था जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दूसरी उड़ान समय से पंंतनगर पहुंची और वापस दिल्ली लौट गई। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। कम दृश्यता की स्थिति में उड़ानों के संचालन की अनुमति नहीं दी जा सकती। बुधवार को पंतनगर में दृश्यता बहुत कम थी जिसके चलते दिल्ली में सूचना देकर पहली उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। उड़ान रद्द होने के बाद एयरलाइंस प्रबंधन ने यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने सहित सड़क मार्ग से गंतव्य तक पहुंचाने अथवा पूरा किराया वापस करने की प्रक्रिया अपनाई। संवाद