फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Firing in Kashipur

जमीनी विवाद में हुई फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Firing in Kashipur
घायल हरदीप - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। जमीन के विवाद में चचेरे और तहेरे भाई भिड़ गए। इस दौरान कथित रूप से गोली चलने से एक युवक घायल हो गया जबकि दूसरा पक्ष फावड़ा लगने से चोटिल हो गया। दोनों पक्षों ने अस्पतालों में इलाज करा मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के विरुद्ध जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम गढ़ीगंज में हरदीप सिंह और हरदयाल सिंह के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष शनिवार सुबह आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लवदीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका गांव के ही हरदयाल सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरसेवक सिंह के साथ भूमि विवाद चल रहा है। इस कारण विपक्षी उनके पिता हरदीप से रंजिश रखते हैं।
विज्ञापन

इसी कारण शनिवार सुबह करीब नौ बजे उसके पिता हरदीप सिंह उर्फ बिट्टू ग्राम धनौरी स्थित खेत पर गए थे। इसी दौरान हरदयाल सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरसेवक सिंह और दो अज्ञात व्यक्ति तमंचे लेकर वहां पहुंच गए। इन लोगों ने उसके पिता से अभद्रता कर मारपीट की। हरदयाल सिंह ने उसके पिता हरदीप को दाएं हाथ में गोली मार दी। घायल हरदीप को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के हरदयाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने खेत से घर की ओर आ रहा था। तभी रास्ते में मिले हरदीप ने उसकी टांग पर फावड़ा मार दिया। तभी वहां पहुंचे सोमपाल, सुरेश और अन्य लोगों ने बीचबचाव कराया। इसके बावजूद हरदीप उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। गोली चलने की सूचना पर कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसआई कपिल कांबोज आदि ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज चेक किए। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed