फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire in the AC cooling panel of Priya Mall from short circuits

शॉर्टसर्किट से प्रिया मॉल के एसी कुलिंग पैनल में लगी आग

Mon, 06 May 2019 12:18 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Mon, 06 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fire in the AC cooling panel of Priya Mall from short circuits
काशीपुर प्रिया मॉल की छत पर आग बुझाता दमकल कर्मी। - फोटो : amar ujala

शॉर्टसर्किट से रविवार को प्रिया मॉल के एसी कुलिंग पैनल में अचानक आग लग गई। मॉल के द्वितीय तल पर सनसिटी सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहे दर्शकों में आग लगने की सूचना से भगदड़ मच गई। सुरक्षा गार्डों ने उन्हें को बाहर निकाला। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे पूरा मॉल खाली करा दिया गया।

विज्ञापन


एमपी चौक रेलवे गेट स्थित प्रिया मॉल के द्वितीय तल पर सनसिटी सिनेमा हॉल है। रविवार सुबह 10:30 बजे से सनसिटी में एवेंजर फिल्म का शो चल रहा था, जिसमें करीब 35 दर्शक फिल्म देख रहे थे। करीब पौने 12 बजे मॉल के एसी कूलिंग पैनल में शॉर्टसर्किट से अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

कर्मियों ने पूरा मॉल खाली करवाया। सनसिटी में करीब 36 दर्शक फिल्म देख रहे थे। मॉल में आग लगने की सूचना पर लोगों के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान चीख पुकार मचने लगी। कर्मियों ने जैसे तैसे लोगों को बाहर निकाला। सुरक्षा कर्मियों ने फिल्म बंद कर किसी को अंदर जाने नहीं दिया। मॉल के कर्मी ही काफी देर तक आग बुझाने का प्रयास करते रहे। तब तक दमकल की एक गाड़ी आग बुझाने पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉल की ऊंचाई अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को रस्सी के सहारे छत तक पाइप पहुंचाना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कूलिंग पैनल में आग लगने की स्थिति को जानने के लिए मोमटी की जाली तोड़नी पड़ी। समय से दमकल कर्मी नहीं पहुंचते तो मॉल में एक बड़ी घटना हो सकती थी। एफएसओ हरीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि 15 मिनट में मॉल पहुंच गए थे। मॉल स्वामी की ओर से नुकसान के बारे में नहीं बताया गया है। हजारों का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। गिरीताल, आर्यनगर और दड़ियाल रोड पर आग लगने की सूचनाएं झूठी निकली।  

रेलवे गेट को खोलकर दमकल वाहन को निकाला
काशीपुर। आग लगने के समय ट्रेन के लिए रेलवे गेट को बंद किया गया था। प्रिया मॉल तक पहुंचने के लिए फायर ब्रिगेड को मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन को गेट तक पहुंचने में करीब 10 मिनट का समय था। एफएसओ के कहने पर गेट मैन ने रेलवे गेट को खुलवाकर फायर ब्रिगेड को मॉल के परिसर में पहुंचाया। मॉल के ऊपर से धुआं उठता देखकर रेलवे लाइन और मॉल के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। ब्यूरो

अफरातफरी में महिला परिवार से बिछड़ गई
काशीपुर। जिस समय प्रिया मौल के कुलिंग पैनल में आग लगी थी उस समय सनसिटी में करीब 36 दर्शक फिल्म देख रहे थे। आग लगने पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। इसी दौरान कुछ लोग भीड़ में बिछड़ गए, जिसके चलते एक महिला परिवार के सदस्यों से बिछड़ गई। वह सनसिटी के बाहर काफी देर तक रोती रही। बाद में परिवार के सदस्य बाहर आने पर वह शांत हुई। ब्यूरो

कोट: 
शॉर्टसर्किट से एसी कूलिंग पैनल में आग लगी है। नुकसान का अभी आकलन नहीं किया जा सकता, जिसका पता लगाया जा रहा है। 
- जसवीर कौर, अकाउंटेंट प्रिया मॉल

इनसेट
इलेक्ट्रिशीयन कल की दुकान में आग लगी, हजारों का सामान जला
काशीपुर। घड़ी और इलेक्ट्रिक की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इसमें तीन लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। मोहल्ला थाना साबिक निवासी जुनेद की महेशपुरा चौराहे पर आदर्श घड़ी और इलेक्ट्रीकल के नाम से दुकान है। 
शनिवार को करीब साढ़े आठ बजे जुनेद दुकान बंद कर घर के लिए निकला। कुछ ही देर बाद पड़ोसी दुकानदारों ने उसकी दुकान से धुआं उठते देखा तो वह वापस दुकान आया। दुकान को खोला तो वहां आग की लपटें उठ रहीं थीं। 

आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा भी वहां पहुंचे। आग लगने की पुलिस ओर फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचना दी गई। लेकिन दोनों में से कोई घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। जुनेद ने बताया कि दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed