{"_id":"6071f6178ebc3e8ca62a4574","slug":"fire-in-khateema-khatima-news-hld4212424197","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्टसर्किट से परचून की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्टसर्किट से परचून की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
खटीमा के चकरपुर में परचुन की दुकान में लगी आग से जला सामान।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। एनएच से लगे ग्राम कुटरी में एक ग्रामीण की दुकान में शॉर्टसर्किट से अचानक लगी आग से सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्राम कुटरी निवासी अमरजीत टम्टा के आवास के आगे उनकी दुकान है।
रात के समय अचानक दुकान में आग लग गई। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना दुकान स्वामी को दी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी बढ़ चुकी थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका।
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया लेकिन तब तक दुकान का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। दुकान स्वामी के मुताबिक आग में छह हजार की नकदी समेत एक लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हुआ है।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य मनोज प्रसाद मेहर एवं पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दीपा देवी ने पीड़ित दुकानदार को उचित मुआवजे की मांग की है। दमकल टीम में मकबूल हुसैन, राजेश मेहता, मनोज कुमार, सत्येंद्र यादव शामिल रहे।
थारु भूडिया और दाह ढाकी में चार एकड़ गेहूं जलकर नष्ट
खटीमा। थारु भूडिया और दाह ढाकी में गेहूं के खेत में आग लगने से चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। शनिवार को थारु भूडिया निवासी रघुवीर सिंह की गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
किसानों ने ट्रैक्टर से खेतों के चारों ओर जुताई कर आग को आसपास के खेतों में फैलने से बचाया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से किसान की करीब एक एकड़ में लगी फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इधर दाह ढाकी में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से दाह ढाकी निवासी हरभजन सिंह की गेहूं की फसल में आग लग गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंचकर खेत के चारों ओर जुताई कर फैलती आग पर काबू पाया।
दमकल टीम के पहुंचने से पूर्व ही किसानों ने आग को बुझा लिया था। आग लगने से हरभजन सिंह की तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। दमकल टीम में स्टेशन प्रभारी दिनेश चंद, मकबूल हुसैन, राजेश मेहता, मनोज कुमार, त्रिभुवन सिंह, सत्येंद्र यादव आदि थे।
आग में साढ़े 11 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
गदरपुर। अज्ञात कारणों के चलते गेहूं के खेत में आग लगने से छह किसानों की करीब साढ़े 11 एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर लेखपाल ने मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन किया।
शनिवार को ग्राम मकरंदपुर में गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें छह किसानों की करीब साढ़े 11 एकड़ में लगी गेहूं की खड़ी फसल जलकर बर्बाद हो गई। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल दीपक महर ने नष्ट हुई फसल का मुआयना किया।
किसान ठाकुर विश्वास ने कहा कि उनके पास एक एकड़ ही कृषि भूमि है। आग लगने से वह पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। उनके पास खाने के लिए एक दाना भी नहीं बचा है।
इसी तरह किसान मलूक सिंह, हरदयाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, गोपाल सिंह और राजू मलिक की फसल जलने उन्हें काफी नुकसान हुआ है। लेखपाल ने बताया कि सभी किसानों को साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।