फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire In Chemical Godown

कैमिकल गोदाम में आग भड़कने से हजारों की क्षति, बड़ा हादसा टला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fire In Chemical Godown
काशीपुर। मानपुर रोड स्थित एक आवासीय कॉलोनी के केमिकल गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से हजारों रुपये के सामान की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन

काशीपुर निवासी मनी मदान का मानपुर रोड स्थित कौशांबी आवासीय कॉलोनी में केमिकल का एक गोदाम है। शुक्रवार की सुबह इस गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते गोदाम से आग की लपटें तेज उठने लगी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) गिरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि धुआं अधिक होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई। मौके पर हौज पाइप फैलाकर फायर टेंडर से पंपिंग कर आग पर काबू पाया गया। एफएसओ बिष्ट ने बताया कि गोदाम स्वामी के पास कॉलोनी में केमिकल भंडारण के लिए एनओसी थी या नहीं इसकी जांच की जा रही है। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed