{"_id":"61a27ef8bfc99d725552ed7b","slug":"fire-in-bakary-of-kashipur-kashipur-news-hld4459064177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकरी में चोरी के दौरान लगी आग, लाखों का सामान झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकरी में चोरी के दौरान लगी आग, लाखों का सामान झुलसा
विज्ञापन
काशीपुर बेकरी में आग लगने से झुलसा सामान।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। रेलवे ट्रैक के रास्ते से बेकरी की छत पर चढ़े चोरों ने करीब दो क्विंटल सरिया चोरी कर लिया। इन्वर्टर खोलने का प्रयास करते समय शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिसमें इन्वर्टर, बैटरियां, स्टेबलाइजर समेत करीब तीन लाख रुपये मूल्य के उपकरण स्वाह हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
कोर्ट रोड स्थित पुरानी अनाज मंडी में मोहल्ला खत्रियान निवासी एकांत जैन की बेकरी है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एकांत अपनी बैकरी में ताला लगाने के बाद घर चले गए। शनिवार सुबह वह दुकान पहुंचे। शटर उठाते ही दुकान से धुआं निकलने लगा। अंदर जाकर देखा तो छत के जीने में मोमटी पर रखे विद्युत उपकरण चार स्टेबलाइजर, चार बैटरी, दो इन्वर्टर, चेंज ओवर के पैनल बुरी तरह जले हुए थे।
मोमटी में रखे सामान के कार्टून भी लगकर नष्ट हो गए। छत में रखा करीब दो क्विंटल सरिया भी वहां से गायब था। एकांत ने दुकान में आग लगने की सूचना दमकल और पुलिस अधिकारियों को दी। दमकल गाड़ी के पहुंचने से पहले ही आग बुझ गई थी। एकांत ने बताया कि इस घटना में करीब तीन लाख रुपये के उपकरण फूंके हैं। उन्होंने आशंका जताई कि चोर पीछे के रास्ते से छत पर चढ़े होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कुंडी खोलकर दुकान में आने का प्रयास किया, लेकिन आग लगने के बाद वे सरिया लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई। दुकान स्वामी ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पीछे से चोर उसकी दुकान की छत से चढ़े होंगे। पुलिस कोर्ट रोड की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।