{"_id":"68191728451e6e832f05f222","slug":"fire-broke-out-in-bushes-near-government-hospital-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-126606-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल के पास झाड़ियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल के पास झाड़ियों में लगी आग
Tue, 06 May 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 06 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के पास झाड़ियों में अज्ञात कारणों के आग धधक उठी। सूचना पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर स्टेशन को बीते रविवार की शाम सूचना मिली कि सरकारी अस्पताल के पास बगीचे में आग लगी है। सूचना पर लीडिंग फायरमैन खीमानंद के नेतृत्व में एक फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंचीं। तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से झाड़ियों में फैल रही थी और अस्पताल की ओर बढ़ रही थी। फायर यूनिट ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लीडिंग फायरमैन ने बताया कि अग्निकांड से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन