फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire broke out in a roadways bus going from Khatima to Tanakpur

खटीमा से टनकपुर जा रही रोडवेज में लगी आग: बस में बैठे थे चालक और मैकेनिक, बचा बड़ा हादसा

Sat, 12 Sep 2026 11:59 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Sat, 12 Sep 2026 11:59 PM IST
सार

खटीमा में रोडवेज वर्कशॉप से आ रही टनकपुर डिपो की अनुबंधित बस में अचानक आग लग गई। घटना के समय बस में सिर्फ चालक और मैकेनिक मौजूद थे, यात्री नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Fire broke out in a roadways bus going from Khatima to Tanakpur
खटीमा से टनकपुर जा रही रोडवेज बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा में रोडवेज वर्कशॉप से आ रही टनकपुर डिपो की अनुबंधित बस में अचानक आग लग गई। घटना के समय बस में केवल चालक और मैकेनिक थे। यात्रियों के नहीं होने से बड़ा हादसा बच गया।

विज्ञापन

टनकपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बस में खराबी आने के बाद चालक और परिचालक बस को खटीमा वर्कशॉप ले गए थे। बस को दिखाने के बाद चालक चालक प्रदीप सिंह और मैकेनिक उसे टनकपुर ले जा रहे थे। चकरपुर के पास कुटरी में चालक के अचानक ब्रेक लगाने के बाद बस से धुआं उठने लगा। चालक और मैकेनिक फौरन बस से नीचे उतरे। दोनों ने बस में मौजूद फायर उपकरणों से आग बुझाने की कोशिश की और फायर सर्विस को इसकी सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और खतरे को टाला।

विज्ञापन


सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि बस में आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। सीएनजी लीक होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed