फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire broke out due to short circuit in electronic shop

Udham Singh Nagar News: इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Fri, 22 Mar 2024 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 22 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in electronic shop
रुद्रपुर में भदईपुरा में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग से जला सामान। संवाद
रुद्रपुर। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह बढ़ती आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने आग से करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन


शहर के भदईपुरा में सुरेंद्र श्रीवास्तव की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। बुधवार रात लगभग 10 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दुकान स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे सुरेंद्र और अन्य लोगों ने दुकान का शटर उठाकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुए। इसके बाद तड़के करीब तीन बजे अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने के कुछ देर बाद दमकल कर्मी मय वाहन के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाना शुरू किया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने बताया कि दुकान में 30 एलईडी, 15 बफर व 70 से अधिक कॉपर तार के बंडल आदि इलेक्ट्रॉनिक्स सामान रखे गए थे, जो आग की चपेट में आकर जलकर नष्ट हो गए। दुकान स्वामी ने आग से करीब 15 लाख रुपये की क्षति की संभावना जताई है। इधर बृहस्पतिवार को विधायक शिव अरोड़ा ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी का हाल जाना और नुकसान की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed