{"_id":"64b190d4e085d9ecdb0f4eb0","slug":"fire-broke-out-at-room-in-rudrapur-rudrapur-news-c-8-1-hld1009-189133-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कमरे में रखे सिलिंडर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कमरे में रखे सिलिंडर में लगी आग
Fri, 14 Jul 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक फैक्टरी कर्मी के कमरे में रखे सिलिंडर में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कमरे में रखे कपड़े और बिस्तर आग की चपेट में आकर राख हो गए।
वार्ड नं.-1 फुलसुंगी ट्रांजिट कैंप निवासी रतन रतन सिंह किराए पर अकेले रहते हैं और सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। शुक्रवार को वह कमरा बंद कर ड्यूटी गए थे। इधर देर शाम को कमरे में रखे सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आननफानन लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच कर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। एफएसओ गिरीश चंद्र बिष्ट का कहना है कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।