फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire brigade, robbery and smashing in the name of liquor barricade

शराब बंदी के नाम पर तीन दुकानों में आगजनी, लूट और तोडफ़ोड़

Tue, 11 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fire brigade, robbery and smashing in the name of liquor barricade
तोडफ़ोड़ करने के बाद उग्र हुई भीड़ को समझाते एसओ सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
 ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में शराब की दुकान बंद कराने के नाम पर अराजक तत्वों ने शराब की दुकानों में लूटपाट के साथ ही आगजनी कर डाली। बताया जा रहा है कि क्षेत्र की कुछ महिलाएं ट्रांजिट कैंप एसओ को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपने पहुंची थी लेकिन क्षेत्र के एक भाजपा नेता के भड़काने पर महिलाओं के साथ आये युवकों ने अंग्रेजी शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ ही देसी शराब की दुकान लूट ली और एक दुकान के बोर्ड में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को लाठी फटकारकर उपद्रवियों को भगाना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने दुकान स्वामियों की तहरीर के आधार पर 15 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



सोमवार शाम थाना ट्रांजिट कैंप के विवेकनगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हाथों में डंडा लेकर पहुंची कुछ महिलाएं और पुरुषों ने वहां स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। भारी भीड़ को देखते हुए शराब की दुकान में काम कर रहे कर्मचारियों ने दुकान का शटर गिराकर जान बचाई, लेकिन उग्र भीड़ ने दुकान के बाहर लगे बोर्ड आदि तोड़ डाले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब लोगों को समझा-बुझाकर वहां से खदेड़ा तो प्रदर्शनकारी गोलमढ़ैया स्थित देसी शराब की दुकान पर पहुंच गए, जहां उन्होंने जगदीश चंद्र की शराब की बंद दुकान का ताला तोड़कर वहां रखी 15 पेटियां और कैंटीन में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि किसी ने गल्ले में रखे 70 हजार रुपए भी निकाल लिए। इसके बाद भीड़ सिडकुल ढाल स्थित देसी शराब की दुकान पर पहुंची और वहां तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ना पड़ा। इसके बाद कुछ लोग फिर से गोलमढ़ैया स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर जमा होने लगे तो एएसपी देवेंद्र पिंचा और मंजूनाथ टीसी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को खदेड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने बंद शराब की दुकान का ताला तोड़ने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दुकान स्वामियों की तहरीर पर 15 नामजद के साथ ही 100 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



शराब की दुकान में लूटपाट और आगजनी के मामले में पुलिस ने दुकान स्वामियों की तहरीर पर भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद दलीप अधिकारी, अर्जुन विश्वास, मलकीत कौर, हिमांशु, अजीत सिंह, विरेंद्र कुमार, मीना देवी, शिवानी मंडल, राजकुमारी, सुनीता, कृष्णा, माया, कुसुम, ममता, रमेश सहित सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना ट्रांजिट कैंप में शराब की दुकानों को बंद करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी भीड़ उग्र नहीं होती अगर क्षेत्र के भाजपा नेता दलीप अधिकारी ने उन्हें भड़काया न होता। आरोप है है कि ट्रांजिट कैंप के पूर्व सभासद एवं भाजपा नेता दिलीप अधिकारी ने एसओ सुशील कुमार को फोन किया कि क्षेत्र की महिलाएं शराब की दुकानों को बंद करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपना चाहती है। उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग में होने के कारण सुशील कुमार ने दलीप से थाने में मौजूद कर्मचारियों को ज्ञापन सौंपने की बात कही। बताया जा रहा है कि इस पर दलीप ने भीड़ में कहा कि पुलिस ज्ञापन लेने से मना कर रही है, क्योंकि वह शराब की दुकानों को बंद नहीं करवाना चाहती। इस पर भीड़ ने उग्र होकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

ट्रांजिट कैंप में शराब बंदी के नाम पर हुई लूटपाट और आगजनी के मामले में हर दुकान पर भीड़ का चेहरा बदलता रहा। सबसे पहले अंगेजी शराब की दुकान पर महिलाओं की संख्या अधिक थी जो सिर्फ दुकान को हटवाने की मांग कर रही थी। पूर्व सभासद दलीप अधिकारी, मलकीत कौर, अर्जुन विश्वास और हिमांशु भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे, लेकिन दूसरी दुकान पर जुटी भीड़ में हाथों में लाठी लिए युवकों ने तोड़फोड़ कर लूटपाट कर दी। तीसरी दुकान तक पहुंचने में भीड़ में मात्र दो-तीन महिलाएं ही रही और यहां अज्ञात युवकों ने आगजनी कर डाली।



शराब की दुकानें बंद कराने की मांग के नाम पर कुछ लोगों ने क्षेत्र में अराजकता फैलाई है, जो कानून का उल्लंघन है। दुकान स्वामी की तहरीर पर अराजकता फैलाने वाले 15 नामजद लोगों के साथ ही 100 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ और लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
-देवेंद्र पिंचा, एएसपी
--------------------------
फोटो। 10आरडीपी 11पी  रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में अंग्रेजी शराब की दुकान में तोडफ़ोड़ करते लोग।
फोटो। 10आरडीपी 12पी तोडफ़ोड़ करने के बाद उग्र हुई भीड़ को समझाते एसओ सुशील कुमार
फोटो 10आरडीपी 13पी देशी शराब की दुकान का फर्नीचर तोड़ती भीड़
फोटो 10आरडीपी 14पी ट्रांजिट कैंप की सिडकुल ढाल पर देशी शराब के बोर्ड और फर्नीचर का जलाते लोग।
फोटो 10आरडीपी 15पी ट्रांजिट कैंप के गोलमढ़ैया में भीड़ द्वारा देशी शराब की कैंटीन में की गई तोडफ़ोड़ को दिखाता कैंटीन स्वामी।
फोटो 10आरडीपी 16पी ट्रांजिट कैंप में देशी शराब की दुकान में आगजनी के बाद तैनात पुलिस फोर्स।
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed