फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire breaks out in three bicycle repair stalls near the main intersection Kashipur Udham Singh Nagar

काशीपुर: मुख्य चौराहे के पास साइकिल रिपेयरिंग के तीन खोखों में लगी आग, डेढ़ घंटे बाद पाया जा सका काबू

Sat, 14 Mar 2026 01:39 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर ( उधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर ( उधम सिंह नगर) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 14 Mar 2026 01:39 PM IST
सार

काशीपुर मुख्य चौराहे के पास साइकिल रिपेयरिंग के तीन खोखों में आग लग गई, जिसे डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बुझाया जा सका।

विज्ञापन
Fire breaks out in three bicycle repair stalls near the main intersection Kashipur Udham Singh Nagar
आग बुझाती दमकल की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शनिवार सुबह साइकिल रिपेयरिंग की दो और एक फल की दुकान में शार्ट सर्किट से आग धधक उठी। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू पाया। आग से दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया और ढाई  से तीन लाख के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन


महाराणा प्रताप चौक रतन सिनेमा रोड पर स्थित साइकिल की दो दुकानों व एक फल की दुकान में आग लग गई। आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। महाराणा प्रताप चौक के पास आवास विकास निवासी अनिल शर्मा की साइकिल मरम्मत की दो दुकानें हैं।
विज्ञापन


सुबह लगभग 6.20 बजे वहां पर खड़े राजीव अरोरा बच्चू ने दुकान में से चिंगारी निकलते देखी, जिसकी सूचना उन्हें तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के दिशा निर्देशन में दो फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर एक दुकान के अंदर आग तीव्रता से जल रही थी, लेकिन दुकान का शटर बंद होने के कारण उसे खोला नहीं जा पा रहा था। आग की उठती लपटों के बीच फायर यूनिट ने फायर वाहन में लगे चैन पुली की सहायता से दुकान के शटर को तोड़कर अंदर की आग बुझाई।

ये भी पढे़ं...Kuldeep Yadav Wedding: मसूरी में शाही शादी, बचपन की दोस्त वंशिका संग आज सात फेरे लेंगे स्टार स्पिनर


इस दौरान आग की चपेट में आकर तीन दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर कर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से बचा लिया। आग से लगभग ढाई से तीन लाख रुपये नुकसान का अनुमान है।

उधर मेयर दीपक बाली व तहसीलदार पंकज चंदोला ने स्थलीय निरीक्षण किया। मेयरने निजी तौर पर पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही एसडीएम अभय प्रताप सिंह से फोन पर वार्ता कर सीएम राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed