{"_id":"6af41368e79dbb97670fe771","slug":"fire-breaks-out-in-cardboard-factory-in-rudrapur-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग: दो फायर स्टेशनों की टीमों ने पाया काबू; कोई जनहानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग: दो फायर स्टेशनों की टीमों ने पाया काबू; कोई जनहानि नहीं
Wed, 11 Nov 2026 12:34 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:34 PM IST
सार
रुद्रपुर के मोहनपुर नंबर दो स्थित गत्ता फैक्ट्री में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। आग विकराल होने पर रुद्रपुर से अतिरिक्त दमकल वाहन और पंतनगर की फायर यूनिट मौके पर बुलाई गई। दोनों फायर स्टेशनों की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रुद्रपुर में गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर में मोहनपुर नंबर दो स्थित गत्ते की फैक्ट्री में मंगलवार रात आग भड़कने से हड़कंप मच गया। आग ने विकराल रूप लिया तो रुद्रपुर से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाना पड़ा। पंतनगर की फायर यूनिट भी मौके पर पहुंची। दोनों फायर स्टेशनों की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
मंगलवार रात 8:04 बजे फायर स्टेशन रुद्रपुर को महतोष मोड़ के पास मोहनपुर की एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि आग सत्यम इंडस्ट्रीज की गत्ते की फैक्ट्री में लगी थी। फैक्ट्री पंकज आहूजा पुत्र नंदलाल आहूजा की बताई गई है। दमकल कर्मियों ने एमएफई से पंपिंग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण एक अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
पंतनगर की फायर यूनिट ने भी मोर्चा संभाला। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका।
विज्ञापन