Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire breaks out in a fruit shop in kashipur

काशीपुर: मंडी की दुकान में लगी आग, छह लाख की नकदी समेत सामान जला; किसानों की अग्रिम रकम भी जली

Tue, 17 Nov 2026 11:06 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Tue, 17 Nov 2026 11:06 AM IST
सार

काशीपुर की नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में सोमवार देर रात फल-सब्जी आढ़त की दुकान में भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 300 टोकरियां, विद्युत परिवर्तक, संचायक यंत्र और छह लाख रुपये से अधिक की नकदी जलकर नष्ट हो गई।

विज्ञापन
Fire breaks out in a fruit shop in kashipur
फल मंडी की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

काशीपुर के नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में सोमवार देर रातफल-सब्जी आढ़त की एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग में करीब 300 टोकरियां, विद्युत परिवर्तक, संचायक यंत्र और छह लाख रुपये से अधिक की नकदी जलकर नष्ट हो गई। दमकल ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद बाद आग पर काबू पाया।

मोहम्मद असलम कादरी की यावली ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फल-सब्जी की आढ़त है। सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे आकिब नाम के व्यक्ति ने उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। असलम तुरंत आढ़त पर पहुंचे तो दुकान के शटर और पीछे की खिड़की से आग की लपटें निकल रही थीं। उन्होंने तुरंत दमकल दल को सूचना दी। दुकान स्वामी के अनुसार आग में दुकान में रखा सारा सामान जल गया।

विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह किसानों को फल-सब्जी उगाने के लिए अग्रिम रकम देते हैं। किसानों को दी जाने वाली फसल बिक्री की रकम भी उसी नकदी में रखी थी जो आग में जल गई। आग से करीब 10 से 11 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। फायर कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से एक होज रील फैलाकर पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया। फायर यूनिट में चालक संदीप शर्मा, फायरमैन राजेश जिनगौड़ी और फायरमैन आकाश गैरोला शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed