{"_id":"6158a7648ebc3ed34f1c253f","slug":"fire-breaks-out-at-hdfc-bank-in-rudrapur-rudrapur-news-hld4400713120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किंग से एचडीएफसी के एटीएम में आग, तीन मशीनें जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किंग से एचडीएफसी के एटीएम में आग, तीन मशीनें जलकर खाक
विज्ञापन
रुद्रपुर काशीपुर बाईपास रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में धधकती आग।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एचडीएफसी की रुद्रपुर शाखा के एटीएम कक्ष में शॉर्ट सर्किट से धमाका हो गया। इससे लगी आग से कक्ष में रखे तीन एटीएम जल गए। उनमें रखे लाखों रुपये भी जलकर राख हो गए। कुछ ही देर में आग बैंक तक पहुंच गई और वहां रखे कंप्यूटर और अन्य सामान भी जल गया। कांप्लेक्स से सटी दूसरी बिल्डिंग से भी धुआं निकलता दिखाई दिया। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। बैंक बंद होने से नुकसान का पता नहीं चल सका है।
काशीपुर बाईपास रोड पर गाबा चौक स्थित अलंकार कांप्लेक्स है। इसमें पहली मंजिल पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शॉर्ट सर्किट से धमाका हो गया और एटीएम कक्ष आग की लपटों से घिर गया। उसमें मौजूद लाखों रुपये जल गए। इसके बाद आग इसी मंजिल में संचालित एचडीएफसी बैंक तक पहुंच गई। आग से बैंक के आधे हिस्से में रखा सामान और दस्तावेज जल गए। आग की लपटें देख इससे सटे कांप्लेक्स में अफरातफरी मच गई। एटीएम में मौजूद गार्ड ने भागकर जान बचाई। एटीएम में रुपये निकालने पहुंचे देवहोम सोसाइटी निवासी विकास गर्ग व नलिन सक्सेना ने पास के कांप्लेक्स से फायर उपकरण निकालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब 100 मीटर की दूरी पर फायर स्टेशन होने की वजह से दमकल विभाग की टीम तत्काल पहुंच गई, लेकिन तबतक आग बैंक तक पहुंच चुकी थी।
सीएफओ वंश बहादुर यादव, एसएसओ रामधारी यादव ने टीम के साथ 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि दो अक्तबूर व रविवार को अवकाश होने के चलते एटीएम में ज्यादा कैश डाला गया होगा। एटीएम की तीनों मशीनें व बिल्डिंग में आग लगने से करोड़ों के नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएफओ यादव ने बताया कि बैंक के आधे हिस्से को आग ने चपेट में ले लिया। आग की तपिश से दूसरे हिस्से रखे कंप्यूटर आदि को भी नुकसान पहुंचा है। बताया कि बैंक अधिकारियों से बैंक के नुकसान का आकलन मांगा गया है, रविवार या सोमवार तक बैंक के नुकसान का पता चल जाएगा।
10 मिनट की देरी हो जाती तो पूरी बिल्डिंग जल जाती
रुद्रपुर। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौके पर पहुंचने में अगर 10 मिनट की देरी हो जाती तो पूरे अलंकार कांप्लेक्स में आग फैल जाती, जिस पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो जाता। बताया कि फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों और सिडकुल की कंपनियों की दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया। (संवाद)

रुद्रपुर काशीपुर बाईपास रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम कक्ष में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।- फोटो : RUDRAPUR