फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire blazes in plastic warehouse in Khatima

Udham Singh Nagar News: खटीमा में प्लास्टिक के गोदाम में धधकी आग

Mon, 29 Apr 2024 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 29 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fire blazes in plastic warehouse in Khatima
खटीमा में आग बुझाते अग्निशमन कर्मचारी।
खटीमा। पीलीभीत मार्ग स्थित मुंडेली के पास रविवार को वारसी ट्रेडर्स नामक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। अग्निशन कर्मियों के मुताबिक आग को कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
विज्ञापन

विकराल रूप से लेने से आग धीरे-धीरे आसपास भी फैलने लगी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर आग को बुझाना शुरू किया। वाहन मे पानी खत्म हो जाने पर ईस्टर फैक्टरी से फायर टेंडर में चार गाड़ियों से पानी भरा गया। इसके बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सकता है। आग बुझाने वालों में अग्निशन अधिकारी सुभाष जोशी, लक्ष्मी दत्त, रंजना, रेनू, भवान सिंह, अमित नाथ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed